फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing: brutal murder of sikh regiment soldier

ऑनर किलिंग: सैनिक के प्यार का खौफनाक अंजाम

Fri, 27 Feb 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Fri, 27 Feb 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
honour killing: brutal murder of sikh regiment soldier

ऑनर किलिंग का ताजा मामला पंजाब में सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते भारतीय सेना के सिख रेजीमेंट के सिपाही की जान चली गई। सिख रेजीमेंट के सिपाही गुरजंट सिंह (25) पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव बूसोवाल का शव गांव मुल्ला कलां के श्मशानघाट में मिला।

विज्ञापन


युवक के सिर और गले पर तेजधार हथियारों से वार किया गया था। सूचना मिलते ही डीएसपी दविंदरपाल सिंह, एसएचओ सुल्तानपुर लोधी सनबीर सिंह बराड़, थाना कबीरपुर के एसएचओ स्वर्ण सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव फत्तोवाल के मलकीत सिंह और उसके बेटे सुखजिंदर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

थाना कबीरपुर में दर्ज बयान में मृतक गुरजंट सिंह के पिता महिंदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे के एक लड़की से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की पक्ष जाति बंधन के चलते सहमत नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था सै‌निक

honour killing: brutal murder of sikh regiment soldier

उन्होंने बताया कि गुरजंट अमृतसर में भारतीय सेना में तैनात है। गुरजंट सिंह 10 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। बुधवार रात वह बाइक पर घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

सुबह उसका शव गांव मुल्ला कलां के श्मशान घाट में मिला। उसकी पहचान छुपाने के लिए कातिलों ने उसे चेहरे पर भी कई वार किए।

डीएसपी दविंदरपाल सिंह व एसएचओ कबीरपुर स्वर्ण सिंह ने बताया कि फिलहाल महिंदर सिंह निवासी गांव बूसोवाल के बयान पर गांव फत्तोवाल निवासी मलकीत सिंह और उसके बेटे सुखजिंदर सिंह के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed