फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Guard and Indian Army Soldier Dead Body Found on Railway Track

हरियाणाः फतेहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, एक होमगार्ड दूजा सेना का जवान

Fri, 20 Mar 2020 03:17 PM IST
खुशबू गोयल सुशील सिंगला, टोहाना(फतेहाबाद)
सुशील सिंगला, टोहाना(फतेहाबाद) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Mar 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Home Guard and Indian Army Soldier Dead Body Found on Railway Track
रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल के गांव अमानी और ललौदा फाटक के बीच 17/5 फाटक के नजदीक गांव फतेहपुरी के दो करीबी दोस्तों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान टोहाना के गांव फतेहपुरी निवासी निर्मल (21) व हरप्रीत (23) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जाखल रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


मृतक हरप्रीत भारतीय सेना में था और इन दिनों लेह-लद्दाख में तैनात था। वह एक माह की छुट्टी लेकर पिछले माह ही अपने गांव आया था और 23 मार्च को ही उसे अपने बेस पर लौटना था। जबकि दूसरा मृतक निर्मल सिंह होमगार्ड के पद पर तैनात था। इस घटनाक्रम में एक बात किसी को समझ नहीं आ रही है कि मृतकों ने अपनी-अपनी शर्ट की बजाये एक-दूसरे की शर्ट पहन रखी थी। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुरी निवासी हरप्रीत सिंह व निर्मल सिंह बहुत पुराने दोस्त थे और गुरुवार देर सांय हिसार जाने को बोलकर घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक वो हिसार नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने अपने स्तर पर तलाश आरंभ कर दी। 

इस बीच शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब रेलवे कर्मचारी सुखदेव ने गांव फतेहपुरी के सरपंच सोनी सिंह को फोन पर सूचना दी कि गांव अमानी के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव क्षत-विक्षत पड़े हैं। सरपंच ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी और उनको साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव की शिनाख्त की और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। 

क्या कहते हैं सरपंच 
इस बारे में गांव फतेहपुरी के सरपंच सोनी सिंह ने बताया कि दोनों मृतक अच्छे दोस्त थे और गरीब परिवार से संबंध रखते थे। उन्होंने कहा कि दोनों में गहरी मित्रता थी। गुरुवार शाम दोनों एकसाथ घर से निकले थे और इसके बाद सीधा उनकी मौत की ही सूचना आई।

क्या कहते हैं चौकी प्रभारी  
रेलवे चौकी प्रभारी एसआई रिसाल सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है तथा परिजनों ने कोई आशंका नहीं जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed