{"_id":"59745cb44f1c1b65698b48dc","slug":"hisar-husband-beaten-wife-she-swallowed-poison-with-daughters-two-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, दो की मौत और पति बना वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, दो की मौत और पति बना वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर खिला दिया और फिर खुद भी निगल लिया। इससे महिला और एक बेटी की मौत हो गई और इसकी वजह पति बना। घटना हरियाणा के हिसार की है। हांसी के गांव ढाणा खुर्द शनिवार को मां ने दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया, जिससे मां और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव ढाणा खुर्द निवासी करीब 36 वर्षीय निर्मला ने पति के साथ आपसी कलह के चलते अपनी दोनों बेटियों संग जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में निर्मला सहित उसकी बेटी निशा (13) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी रेखा (12) अस्पताल में उपचाराधीन है। रेखा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। मां और बेटी के शव और घायल दूसर बेटी को हांसी के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

पिटाई से आहत होकर महिला ने उठाया कदम
wife beaten
मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी उदयभान ने अस्पताल में पहुंचकर दूसरी बेटी रेखा के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस को दी शिकायत में अस्पताल में उपचाराधीन रेखा ने उन्हें बताया कि शाम को उसके पिता दयाराम यादव उर्फ विरेंद्र और मां निर्मला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर उसके पिता ने उसकी मां की पिटाई कर दी और घर से चला गया।
पिटाई से आहत होकर मां ने दोनों बेटियों संग जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतका गांव ढाणा खुर्द की विवाहिता और जमावड़ी गांव की रहने वाली थी। इस दौरान गांव निवासी और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव भी उपस्थित रहे।