फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High speed truck crushed three people in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र और मामा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, तीनों की मौत से घर में मचा कोहराम

Thu, 24 Jun 2021 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा/कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 10:03 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में अरुणाय के पास एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। हालांकि
ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एक ही परिवार में तीन मौतों से कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
High speed truck crushed three people in Kurukshetra
तीनों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैथल-अंबाला मार्ग पर गांव अरुणाय के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र सहित तीन को बुरी तरह कुलच दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गांव अरुणाय मार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। मृतकों की शिनाख्त नजदीक शुगर मिल कैथल निवासी 55 वर्षीय हीरा लाल पुत्र तालू राम, 28 वर्षीय संजू पुत्र हीरा लाल और 52 वर्षीय श्याम लाल पुत्र बीरभान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


श्याम लाल रिश्ते में हीरा लाल का साला लगता है। तीनों कैथल में ही कबाड़ी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार तीनों गत दिवस इस्माईलाबाद और ठोल के क्षेत्र में फेरी करके वापस अपनी मोटर साइकिल की रेहड़ी पर सवार होकर कैथल की ओर लौट रहे थे। रेहड़ी संजू पुत्र हीरा लाल चला रहा था, जबकि हीरा लाल व श्याम लाल पीछे बैठे थे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक हीरा लाल के दूसरे पुत्र प्रेम ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई बलजीत सिंह के साथ उनके पीछे-पीछे बाइक पर था। जैसे ही वे अरुणाय मार्ग पर पहुंचे तो सामने पिहोवा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक चालक ने सीधी टक्कर मोटरसाइकिल रेहड़ी में मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि संजू, उसके पिता हीरा लाल और मामा श्याम लाल को ट्रक ने कुचल दिया। इस दौरान श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू व हीरा लाल को गंभीर हालत में नजदीक लगते स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उधर, घटनास्थल से मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं शुगर मिल कैथल निवासी प्रेम पुत्र हीरा लाल की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घर में पसरा मातम 
एक साथ तीन मौत की सूचना मिलते ही संजू के घर पर मातम पसर गया। एक ही घर से तीन मौत होने से परिजन सदमे में हैं। बताया गया कि संजू की करीब 4 साल पहले नीलम से शादी हुई थी। उसके बाद से उनके पास अढ़ाई साल का बेटा हिमांशु है। संजू अपने पीछे माता केसरी, भाई प्रेम, भाभी अनीता, पत्नी नीलम और बेटे को छोड़ गया। बताया गया कि संजू का मामा श्याम लाल भी उनके साथ पड़ोस में रहता था।      

पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में: धर्मपाल
सदर थाना पिहोवा से जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि घटना बुधवार रात 11 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने प्रेम पुत्र हीरा लाल की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed