फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heroin traffickers jump in to drain, dead

पुलिस के डर से हेरोइन तस्कर ड्रेन में कूदा, मौत

Tue, 07 Jul 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन/अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन/अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 07 Jul 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
heroin traffickers jump in to drain, dead

पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए हेरोइन तस्कर ड्रेन में कूद पड़ा। ड्रेन में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले में थाना थाना सराय अमानत खां के नामजद तीनों हवलदारों को निलंबित कर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों हवलदारों पूर्ण सिंह, धनवंत सिंह, रेशम सिंह की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। मामला पंजाब के तरनतारन/अमृतसर का है।

विज्ञापन


डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों नौशहरा ढाला निवासी हरबीर सिंह उर्फ भोला को चार साथियों समेत फाजिल्का पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


फाजिल्का पुलिस ने तरनतारन में छापामारी शुरू की। थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने भोला के घर में छापा मारा। पुलिस को देखकर भोला का भाई रिंका भागा। रिंका पर भी हेरोइन तस्करी का केस दर्ज था और वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर घर आया था। पुलिस रिंका के पीछे दौड़ी। इसी दौरान पुलिस से बचने के लिए रिंका ने ड्रेन में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने रिंका का शव ड्रेन से निकाला और थाना सराय अमानत खां के समक्ष शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भोला की मां नरिंदर कौर, पत्नी संदीप कौर, मामा गुरभेज सिंह, सरपंच जगबीर सिंह टिम्मी व सरपंच हैरी बुर्ज ने आरोप लगाया कि तीन हवलदारों पूर्ण सिंह, रेशम सिंह व धनवंत सिंह ने छापामारी के दौरान रिंका को धमकाया था।


इससे डर कर वह ड्रेन में कूद गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिंका के ड्रेन में कूदने की सूचना पुलिस ने परिवार को नहीं दी और न ही उसे बाहर निकालने का कोई प्रयास किया।

पूछताछ के लिए थाना ले जाना चाहती थी पुलिस
थाना सराए अमानत खा के एसएचओ सुखविन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाना चाहती थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed