फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Head Constable Suspend for Clash with Lawyers in Panchkula

पंचकूलाः ढाबे पर वकीलों से मारपीट करने वाला हेड कांस्टेबल हुआ सस्पेंड, एसआईटी करेगी जांच

Wed, 24 Apr 2019 03:44 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Apr 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Head Constable Suspend for Clash with Lawyers in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर
पंचकूला सेक्टर-10 में ढाबे पर खाना खाने गए वकीलों से मारपीट करने के मामले में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, होमगार्ड राकेश और सौरभ सहित 15 से 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर वकीलों की ओर से मंगलवार को वर्क सस्पेंड रखा गया है।
विज्ञापन


होमगार्ड राकेश और सौरभ को वापस लाइन भेज दिया गया है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि ड्यूूटी में लापरवाही बरतने के मामले में दोषी पाए जाने पर हेड कांस्टेबल पर मारपीट, धमकी, स्नैचिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह था मामला   
पंचकूला सेक्टर-10 में रात एक बजे ढाबे पर खाना खाने गए वकीलों से 20 युवकों ने मारपीट की है। मारपीट के मामले में पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, होमगार्ड राकेश और सौरभ सहित करीब 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, स्नैचिंग का केस दर्ज कराया है। वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से वर्क सस्पेंड रखने के दबाव में कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीरमुछल्ला के बॉलीवुड हाइट्स में रहने वाले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व ट्रेजर दिपांकुर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने साथियों के सेक्टर -10 की मार्केट में चिकन डाट काम पर खाना खाने गए हुए थे। इन वकीलों में दिपांकुर शर्मा, रोहित सरोहा, कमितक सखनपाल हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं। दिपांकुर के साथ वाली टेबल पर कुछ लड़के बैठे हुए थे। इनके से एक की दीपांकुर से बहस हो गई।

एक आरोपी ने कहा कि जोर से नहीं बोलो नहीं तो हमेशा के लिए तुम्हें चुप करा दूंगा। बात बढ़ती देख दीपांकुर ने पुलिस कंट्रोल नंबर पर फोन किया, लेकिन वहां किसी ने फोन नहीं उठाया। सौ नंबर पर कई बार काल करने के बाद नंबर नहीं लगा। इतने में एक युवक आया और वकील का मोबाइल छीन लिया। इन युवकों में से एक ने दीपांकुर के सिर पर बोतल और गिलास से कई वार किए और मौके से फरार हो गए।

दुकानदार से हुई बहस फिर आई पुलिस

मारपीट होने के बाद वकील नजदीक की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने लगे। इतने में एक हरियाणा नंबर की स्टीम गाड़ी आई, जिसमें चार लोग शामिल थे। एक ने पुलिस वर्दी पहनी थी, आरोप है कि इन्होंने वकीलों से बदतमीजी की। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने दीपांकुर को डंडा मारा। कहा कि तुम्हारे ऊपर गाड़ी चढ़ा दूंगा। जब दीपांकुर ने बताया कि वह वकील हैं तो पुलिस वाले उन्हें चौकी ले गए। आरोप है कि यहां सुनील के कुछ साथी चौकी के बाहर आए हुए थे, जिन्होंने वकीलों को धमकाया। वकीलों को धमकाने के बाद भी हेड कांस्टेबल सुनील ने कुछ नहीं कहा।

पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुनील के अलावा बीस लोगों के खिलाफ धारा-148, 149, 323, 506, 379 बी के तहत केस दर्ज किया। हाईकोर्ट के वकीलों ने डीसीपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपियों ने दिपांकुर के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की बात कही। जब मारपीट के मामले की जानकारी हुई तो हाईकोर्ट के वकील भी चौकी पहुंच गए। हेड कांस्टेबल सुनील के साथियों ने यहां पर दीपांकर के दोस्तों को धमकाया कि वह एक भाजपा नेता कृष्ण ढुल का जानकार है। वह वकीलों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इसके बाद भी पुलिस ने इसका विरोध नहीं किया था।

एसआईटी गठित, दो गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी
पंचकूला। तीनों वकीलों पर हमले के बाद पंचकूला पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को डीसीपी के निर्देशानुसार एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। तीन वकीलों से सेक्टर-10 ढाबे में मारपीट का मामले में पंचकूला पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। घटना स्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन करने के बाद हत्या के प्रयास की धारा-307 की बढ़ोतरी की गई है। इस अभियोग के अंतर्गत इसमें हत्या के प्रयास की धारा आरोपी विजय कुमार निवासी  जिला बांदा, सूरज कुमार मुअर बाजार जिला सिवान पर लगाई गई है।

दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी मामले की तफ्तीश कर रही है। गठित एसआईटी में एसीपी क्राइम नुपूर बिश्नोई, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर करमबीर सिंह सहित अन्य स्टाफ शामिल है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर करमबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी गई है। पंचकूला के डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बार काउंसिल के आह्वान पर वर्क सस्पेंड

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान डीपीएस रंधावा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। प्रशासन से दोषी पुलिसवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कमिश्नर को इस बाबत वकीलों की ओर से ज्ञापन दिया गया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस इस बाबत कार्रवाई करे। वहीं पंचकूला जिला अदालत में पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन के आह्वान के बाद वर्क सस्पेंड रहा। वकीलों ने मांग की है कि इस पर पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अभी तक पुलिस इसमें कार्रवाई नहीं कर रही है। पंचकूला जिला अदालत के वकील मनोज गौड़ ने बताया कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह वर्क सस्पेंड आगे भी जारी रहेगा।

मामले की तफ्तीश की जा रही है। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। जो भी आरोपी है सभी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त की जाएगी। सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
- रामपाल सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed