{"_id":"6372391e8123de552a62dae9","slug":"head-constable-commits-suicide-by-hanging-in-police-station-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हेड कांस्टेबल ने थाने में फंदा लगाकर की आत्महत्या, थाना दुगरी में एक साल से था तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: हेड कांस्टेबल ने थाने में फंदा लगाकर की आत्महत्या, थाना दुगरी में एक साल से था तैनात
Mon, 14 Nov 2022 06:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:20 PM IST
सार
थाना दुगरी की प्रभारी इंस्पेक्टर मधु बाला ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बलजिंदर सिंह के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से खन्ना के गांव भोरला निवासी बलजिंदर सिंह करीब एक साल पहले ही थाना दुगरी में तैनात था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मानसिक रूप से परेशान चल रहे पंजाब पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह ने थाना दुगरी की पहली मंजिल पर बने कमरे में ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसका साथी मुलाजिम वहां गया। शोर मचाने पर बाकी के मुलाजिम मौके पर पहुंचे। मुलाजिमों ने तुरंत इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
एसीपी वैभव सहगल, थाना दुगरी की प्रभारी इंस्पेक्टर मधु बाला ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बलजिंदर सिंह के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से खन्ना के गांव भोरला निवासी बलजिंदर सिंह करीब एक साल पहले ही थाना दुगरी में तैनात था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह परेशान रहने लगा था। वह थाने के ऊपर बनी मुलाजिमों की बैरक में ही रहता था। बता दें कि इससे पहले थाना सराभा नगर में तैनात मुलाजिम ने माल खाने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन