फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   head constable brutally beated on road in chandigarh

3 युवकों ने नशे में हेड कांस्टेबल को बुरी तरह पीटा

Tue, 26 May 2015 12:15 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
head constable brutally beated on road in chandigarh

चंडीगढ़ में देर रात आम लोगों के साथ अब खाकी भी खौफ में आ गई है। तीन दिन में खाकी पर यह दूसरा हमला है। सोमवार रात 12:55 बजे जीएमएसएच-16 अस्पताल के सामने तीन बाइक सवारों ने एक हेड कांस्टेबल की धुनाई कर दी। वारदात में हेड कांस्टेबल को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल हरिंदर ने बताया कि उसकी ड्यूटी प्रेस लाइट चौक पर है। 12:40 बजे वह ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था। इसी बीच जीएमएसएच-16 के सामने तीन बाइक सवार युवक उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक पर करतब करने लगे। उन्होंने हेड कांस्टेबल को गालियां देनी शुरू कर दी और उसे गिरा दिया।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल ने विरोध जताया तो तीनों युवक बाइक से उतरे और उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने हेड कांस्टेबल के हाथ से वायरलेस छीनने की भी कोशिश की। हमले में हेड कांस्टेबल के मुंह से खून निकलने लगा। आरोपियों ने उसकी दायीं बाजू पर किसी धारदार हथियार से वार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पकड़ा गया तो पैर में गिर मांगने लगा माफी

head constable brutally beated on road in chandigarh

शोर मचाने पर वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल हेड कांस्टेबल ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पीसीआर पुलिस की गाड़ी पहुंची। इसी दौरान एक आरोपी वापस वारदातस्थल पर आकर सफाई देने लगा। उसने अपनी पहचान मनीमाजरा निवासी देवेंदर के रूप में बताई।

मटका चौक पर भी वारदात
वारदात स्थल पर भीड़ देख साइकिल सवार रुका। उसने आरोपी को पहचानते हुए बताया कि मटका चौक पर इसके साथ दो और युवकों ने उसे गालियां निकाली थीं। बाद में वे फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी की चंडीगढ़ नंबर बाइक कब्जे में ले ली और मेडिकल करवाने के लिए उसे अस्पताल लेकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed