{"_id":"e5c34a362e789b3c4d17db822590fe57","slug":"head-constable-and-woman-constable-beating-by-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन देने गए हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समन देने गए हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक बाउंस मामले में सेक्टर-8 समन देने गए पीओ सेल के हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल की महिला समेत तीन ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर मारपीट करने वाले धर्मवीर को दबोच लिया, जबकि धर्मवीर की मां सतनाम कौर और उसका छोटा बेटा फरार हो गए।
सेक्टर 3 थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्जकर धर्मवीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने धर्मवीर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जबकि उसकी मां और भाई की तलाश करने में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
घटना शनिवार की है। चेक बाउंस मामले में अदालत ने महिला सतनाम कौर के पीओ सेल के हेड कांस्टेबल रमेश और महिला कांस्टेबल संतोष सेक्टर 8 निवासी सतनाम कौर को चेक बाउंस मामले में समन देने गए थे।
विज्ञापन
समन देने के समय महिला सतनाम कौर ने पुलिस जवानों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकेसाथ ही सतनाम कौर के बेटे धर्मवीर और उसके छोटे भाई ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया।
जान बचाते हुए हेड कांस्टेबल ने पुलिस को बुलाया। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सतनाम कौर व उसका बेटा फरार हो गया।