{"_id":"24d6ad11735ffbc87ecbbbe0f6255956","slug":"hashish-recovered-from-drdo-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ कर्मी की करतूत देख्ा पुलिस वाले भी चौंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआरडीओ कर्मी की करतूत देख्ा पुलिस वाले भी चौंके
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सेक्टर-42 निवासी एक युवक को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
युवक की पहचान सेक्टर-29 स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में डिस्पैचर के पद पर तैनात परमिंदर कुमार के रूप में हुई है।
वह पिछले एक वर्ष से यहां पर तैनात है। इससे पहले वह जम्मू में तैनात था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में बढ़ रही चेन स्नैचिंग की वारदात के मद्देनजर सेक्टर-29 ट्रिब्यून कालोनी के सामने नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान स्कोडा को रोका और तलाशी ली तो सीट के नीचे से पुलिस को एक थैला मिला। इसमें करीब एक किलो चरस थी।
इस पुलिस ने कार सवार परमिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।