फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police have arrested a drug peddler from Bhuna

हरियाणाः भूना से ड्रग पैडलर गिरफ्तार, हेरोइन, गांजा और 11 लाख की नगदी बरामद

Tue, 09 Jul 2019 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police have arrested a drug peddler from Bhuna
प्रतीकात्मक तस्वीर

भूना के वाल्मीकि मोहल्ला के वार्ड नंबर-2 से सीआईए फतेहाबाद की टीम ने तीन किलो 200 ग्राम गांजा, 446 ग्राम हेरोइन, 11 लाख रुपये और नोट गिनने वाली मशीन के साथ एक तस्कर को काबू किया है। नशीले पदार्थ की कीमत बाजार में 20 लाख रुपये से भी अधिक है। जिसको भूना, फतेहाबाद और रतिया में सप्लाई किया जाना था। सूचना मिलते ही डीएसपी दलजीत सिंह बेनीवाल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई किशोरी लाल और भूपेंद्र सिंह, रिछपाल सिंह, सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि भूना के बिजली घर के निकट वाल्मीकि मोहल्ला के वार्ड नंबर-2 में आकाश उर्फ रिंकू पुत्र सुरेश कुमार के घर पर नशीले पदार्थ की खेप बिक्री के लिए आई हुई है। जिसको रिंकू कई शहरों में सप्लाई करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


सीआईए टीम ने मंगलवार दोपहर को रिंकू के घर की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान एक युवक रंगदार प्लास्टिक का थैला लेकर घर के पीछे से भागने लगा तो उसको पुलिस टीम ने दौड़कर काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान उसकी पहचान आकाश उर्फ रिंकू के रूप में की गई, जो नशों का बड़ी मात्रा में तस्करी करता आ रहा था। रिंकू से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने घर में रखी 11 लाख रुपये की नकदी और नोट गिनने की मशीन को भी टीम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किया खुलासा
पूछताछ के दौरान रिंकू ने बताया कि वह दिल्ली के एक नाइजीरियन से हेरोइन खरीद कर क्षेत्र में सप्लाई करता है। जिसमें जिला फतेहाबाद ही नहीं बल्कि सिरसा और पंजाब का काफी क्षेत्र शामिल था। वह पिछले कई वर्षों से नशीले पदार्थ की तस्करी को अंजाम दे रहा था। उक्त सामग्री बेचकर ही उसने 11 लाख रुपये कमाए थे। 

वहीं स्विफ्ट डिजायर गाड़ी एचआर-20 एसी, 2206 दिल्ली से ही नाइजीरियन से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसको न्यायालय में पेश करके 5 दिन का रिमांड मांगा जाएगा और आरोपी के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए तैयारी कर रही है। 


इस संबंध में डीएसपी दलजीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद की टीम को बड़ी सफलता मिली है। आकाश उर्फ रिंकू से नशीले पदार्थ के साथ 11 लाख रुपये की नकदी और नोट गिनने की मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed