फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police, Crime Branch, accused arrest, sandeep singh, sunny arrest

क्राइम ब्रांच ने कैद से भागे आरोपी को दबोचा, ASI की करना चाहता था हत्या

Wed, 02 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police, Crime Branch, accused arrest,  sandeep singh, sunny arrest
अरेस्‍ट - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच टीम ने हरियाणा पुलिस की कस्टडी से भागे कुख्यात अपराधी संदीप सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अक्तूबर में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से मोहाली में कोर्ट की पेशी के दौरान भाग गया था। पुलिस दावा कर रही है कि संदीप यूटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत तीन की हत्या करने के इरादे पुलिस कस्टडी से भागा था। पुलिस ने शुक्रवार रात संदीप को धनास से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सफेद कार में एक सुनार शिव कुमार की हत्या करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने धनास पुल के पास नाका लगा दिया। आरोपी की कार दिखने पर उसे रुकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दो कांस्टेबलों ने पिस्टल छीनकर सन्नी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी एसआई समेत तीन की हत्या करने के इरादे से भागा था कस्टडी से

Haryana Police, Crime Branch, accused arrest,  sandeep singh, sunny arrest
arrest - फोटो : demo
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि हरियाणा पुलिस की कस्टडी से भागने के पीछे उसका मकसद एसआई ओम प्रकाश और शाइनी की हत्या करना था। एसआई ने सन्नी को एक डकैती के मामले में पकड़ा था। उसी समय से आरोपी एसआई से बदला लेने का फैसला किया था। पुलिस ने बताया कि कस्टडी से भागने के बाद सन्नी ने शहर के तीन ज्वैलर्स को पैसे देने के लिए धमकी दी थी। शिव कुमार ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो सन्नी ने उसकी हत्या करने की ठान ली थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सुनारों को फिरोजपुर का एसएसपी बनकर धमकाया था। सन्नी ने ज्वैलरों से कहा कि एक चोर को गिरफ्तार किया है, उसने बताया है कि चोरी के गहने वह उनके पास बेचता है। सन्नी ने धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह उन्हें गिरफ्तार कर लेगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी सन्नी तीन बार पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। पहली बार वो लुधियाना के बाल सुधार गृह से भागा था। दूसरी बार रोपड़ पुलिस की गिरफ्त से और तीसरी बार हरियाणा की अंबाला पुलिस को चकमा दे कर भागा।

आरोपी संदीप पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट के 14 मामले दर्ज हैं। सन्नी पर लुधियाना, मोहाली, अंबाला और चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशनों में ये सभी मामले दर्ज हैं। उस पर 14 में से नौ केस चंडीगढ़ में दर्ज हैं। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed