फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police busted illegal arms factory in Rajasthan

राजस्थान में हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार फैक्टरी का किया पर्दाफाश, असलहा व कारतूस बरामद

Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
सार

क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आरोपी गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ की। कुछ सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से हथियार बनाने और तस्करी करने वाले आरोपियों को काबू किया।

विज्ञापन
Haryana Police busted illegal arms factory in Rajasthan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के कठोल गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। अवैध हथियारों के मुख्य तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी दी है कि राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कठोल निवासी मुख्य तस्कर बिलाल को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने उसकी फैक्टरी से तीन देसी कट्टे व अवैध हथियार बनाने वाली मशीन बरामद की है। 

विज्ञापन


इसके अलावा सहयोगी सालाहेड़ी निवासी सकील को काबू किया है। उसके पास से 312 बोर की दो बंदूकें, एक देसी पिस्टल और 50 कारतूस की मिले हैं। जिला नूंह की सीआईए टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। चार जुलाई को नूंह जिले में गिरफ्तार दो हथियार तस्कर गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ के बाद अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पता चला था। इन दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने चार पिस्टल, तीन देसी कट्टा और सात मैगजीन जब्त की थी।
विज्ञापन

                   
क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आरोपी गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ की। कुछ सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से हथियार बनाने और तस्करी करने वाले आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर हथियारों के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed