फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Two brothers shot dead in Jhajjar of Haryana

झज्जर में सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, एक को ढाबे पर तो दूसरे को घर में घुसकर मारी गोली

Sun, 05 Jul 2020 02:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jul 2020 02:08 PM IST
सार

  • गांव के ही एक युवक को उसकी मौसी के लड़के ने दिया घटना को अंजाम
  • एक भाई की होटल पर गोली मारकर की हत्या तो दूसरे को गांव में घर में घुसकर मारी गोली

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Two brothers shot dead in Jhajjar of Haryana

विस्तार

चिमनी गांव के दो सगे भाई भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक को बेरी कलानौर रोड पर उसके ढाबे पर गोली मारी तो दूसरे भाई की थोड़ी देर बाद गांव में जाकर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेरी पुलिस थाना प्रभारी व डीएसपी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक भाई का रोहतक पीजीआई में तो दूसरे भाई का सामान्य अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिमनी गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र दयाराम ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके 3 पुत्र थे। जिनमें से उसके मझले पुत्र राजेश कुमार की बीमारी के चलते 22 मई को मौत हो गई थी। जबकि उसका बड़ा पुत्र आनंद बेरी कलानौर रोड पर ढाबा चलाता था। जबकि छोटा पुत्र कुलबीर किसी काम के लिए महेंद्रगढ़ जिले के जैनपुर गांव में गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को करीब 10:30 बजे वह वापस आया था और कुछ देर बाद ही गांव के ही विक्की पुत्र धर्मेंद्र व उसकी मौसी के लड़के ने उनको गोली मार दी। ओमप्रकाश का कहना है कि पहले दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बेरी ढाबे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने आनंद को गोली मारी और उसके बाद वे गांव में पहुंचे जहां पर घर में घुसकर कुलबीर को गोली मार दी। 

आनंद को झज्जर के सामान्य अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि कुलबीर को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि दोनों हत्यारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। शेषराज, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed