फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Husband killed wife in Haryana's Ambala

हरियाणा: अवैध संबंधों में रोड़ा बनी पत्नी तो पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, ऐसे खुला राज

Tue, 04 Aug 2020 07:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 07:59 PM IST
सार

  • हैदरावाला में मृतक के परिजनों ने पहुंचकर रुकवाया अंतिम संस्कार 
  • गांव कौलां की नैब कॉलोनी की घटना, उत्तर रेलवे कैंट में टेक्नीशियन के पद पर है हत्यारोपी 

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Husband killed wife in Haryana's Ambala
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर पति ने अपनी पत्नी सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी जगदीश उत्तर रेलवे अंबाला छावनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम की इस घटना के बाद वह शव लेकर अपने पुश्तैनी गांव हिसार के बरवाला के हैदरवाला पहुंच गया। मायके वाले जोकि टोहाना के रहने वाले थे को इस पर शक हो गया। इसीलिए वह वहीं पहुंच गए और मौके पर पहुंचकर हत्या का शक जाहिर किया। इस कारण शव को दोबारा अंबाला पहुंचाया गया। जहां अंबाला के सरकारी अस्पताल में कराए गए पोस्टमार्टम के बाद सेक्टर-नौ पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


टोहाना निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार वह तीन भाई-बहन हैं। सबसे छोटी बहन सीमा की शादी वर्ष 2002 में जगदीश से हुई थी। उनके दो बच्चों में 17 साल की महक और 14 साल का मोनू है। कुछ समय पूर्व उनके भाई की शादी में पूरा परिवार पहुंचा था। सीमा और जगदीश भी। वहीं सीमा ने परिवार को बताया कि जगदीश के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी कारण घर में क्लेश रहता है। 
विज्ञापन


परिवार के समझाने पर जगदीश ने माफी मांग ली थी। दोबारा ऐसा न करने का विश्वास दिलाया था। सोमवार को बड़े भाई का फोन आया कि सीमा की मौत हो गई है। फोन पर भांजी ने बताया कि मम्मी नहीं रही। पूछने पर जगदीश ने बताया कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। जगदीश ने कहा कि वह अकेला पड़ गया है। इसलिए शव को लेकर गांव आ रहा है। यही बात शक की वजह बनी। मायके वालों ने शक जताकर संस्कार रुकवा लिया। क्योंकि घटनास्थल अंबाला का था, इसलिए शव वापस लाया गया। परिवार ने शक जताया है कि सीमा की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि जगदीश ने  गला घोंटकर मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की गला घोंटकर उसकी हत्या का शक उसके परिजनों ने जताया है। मामले की तफ्तीश जारी है। केस दर्ज कर लिया गया है। -हमीर सिंह, इंस्पेक्टर, सेक्टर 9

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed