फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Attack on irrigation department employees in Hisar of Haryana

हिसार: नहरी पानी रोकने पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर हमला, छह बाइक सवारों ने की वारदात

Thu, 13 Aug 2020 08:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Aug 2020 08:49 PM IST
सार

  • बाइक सवार कुछ युवकों ने पंप हाउस में घुसकर कुल्हाड़ी व डंडों से पीटकर किया घायल
  • विभाग के कर्मियों में रोष, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, वरना धरने की चेतावनी
  • रोष स्वरूप कर्मी बोले- आरोपियों के खिलाफ दर्ज हो धारा 307 और 24 घंटे में हो गिरफ्तारी

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Attack on irrigation department employees in Hisar of Haryana
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रघुबीर।

विस्तार

न्यू सिवानी फीडर के पास बुधवार रात करीब 11 बजे नहरी पानी चोरी रोकने को लेकर नलवा पंप हाउस सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर पर गश्त करने पहुंचे। यहां कुछ युवकों को पानी चोरी करते देख उन्हें रोका तो युवकों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान विभाग के कर्मियों ने पंप को नहर से निकाल लिया और उसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद जब तीनों कर्मी रघुबीर, मनोज और देवेंद्र नलवा पंप हाउस में वापस पहुंचे तो उसके कुछ देर बाद तीन बाइकों पर करीब छह युवक वहां पहुंचे। हथियार लेकर पहुंचे युवकों ने कैनाल गार्ड मनोज, देवेंद्र और पंप ऑपरेटर रघुबीर पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे जेई
वारदात की सूचना घायल मनोज ने फोन कर जेई अमित को दी। जेई अमित तुरंत अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे और तीनों को घायल अवस्था में हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वारदात में रघुबीर और देवेंद्र के चेहरे पर मनोज के सिर पर व अन्य हिस्सों पर चोट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ रोष

Haryana News in Hindi: Attack on irrigation department employees in Hisar of Haryana
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मनोज और देवेंद्र का हाल जानने पहुंचे यूनियन पदाधिकारी।

हमले की सूचना मिलते ही विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर, सिंचाई विभाग यूनियन के प्रधान संदीप पूनिया, उपप्रधान अशोक यादव, प्रवक्ता गुरदीप भारद्वाज, कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान व अन्य कर्मचारी नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां जेई अमित ने बताया कि रात को वारदात के दौरान एक आरोपी को पकड़कर विभाग के कर्मियों ने सदर थाना पुलिस के हवाले भी किया गया था। जेई अमित ने बताया कि हमलावरों में एक व्यक्ति पुलिस महकमे में एसपीओ है।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
नागरिक अस्पताल पहुंचे यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि उनमें एक हमलावर सातरोड़ निवासी पुलिस महकमे से है। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सदर थाने के साथ एसपी कार्यालय और डीसी कार्यालय में भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 नहीं लगाई गई और 24 घंटे में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, अवश्य की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed