फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana girl doing mbbs died in russia in suspicious conditions, dead body reached at village

सिख युवक के बाद रूस में भारतीय लड़की की मौत, MBBS कर रही थी

Mon, 09 Jan 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Mon, 09 Jan 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
haryana girl doing mbbs died in russia in suspicious conditions, dead body reached at village
रूस में हरियाणा की लड़की मुकेश सांगवान की मौत
सिख युवक हरदीप के बाद रूस में एमबीबीएस कर रही लड़की की मौत का मामला सामने आया है। शव 8 दिन बाद घर पहुंचा। लड़की का नाम मुकेश सांगवान बताया जा रहा है। वह हरियाणा में जींद जिले के सफीदों की रहने वाली थी। शनिवार को उसका शव गांव पहुंचा। बताया जा रहा है कि मुकेश डॉक्टर बनने का सपना लिए रूस गई थी, लेकिन संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने केंद्र सरकार से मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। मौत के 8 दिन बाद रुस से शव पहुंचने के बाद शनिवार को मुकेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक लड़की के पिता जगबीर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन शव देने से मना कर रहा था तो उन्होंने उन्होंने दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई गई।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास के बाद शव 7 जनवरी सुबह की फ्लाइट को शव भारत में भेजा, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से एंबुलेंस में गांव में पहुंचाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से एंबुलेंस के माध्यम से शव को गांव में पहुंचाया गया। परिजनों ने जब शव को देखा तो कॉलेज द्वारा बताई गई सारी बातें झूठ पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर को आखिरी बार पिता की हुई थी बात

haryana girl doing mbbs died in russia in suspicious conditions, dead body reached at village
रूस में हरियाणा की लड़की मुकेश सांगवान की मौत
जगबीर उर्फ राजा ने बताया कि 31 दिसंबर को उनकी बेटी मुकेश की परीक्षा समाप्त होने के बाद करीब शाम सात बजे ऑनलाइन बात हुई। वह 20 दिन की छुट्टियों में घर आने की बात कह रही थी। राजा ने बताया कि एक जनवरी को सुबह करीब साढ़े चार बजे कॉलेज इंचार्ज का फोन आया। इसमें उसकी बेटी की हॉस्टल की दस मंजिल से गिरकर मौत होने की बात बताया।

कुछ देर बाद ही फिर से हॉस्टल से फोन आया तो उसने अपनी बेटी के फोटों भेजने की मांग की, लेकिन हॉस्टल के कर्मचारियों ने बताया कि लड़की का चेहरा फटकर दो भागों में बटा हुआ है। आप देख नहीं सकेंगे। पिता ने उनसे कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज की मांग की तो कालेल प्रशासन ने बयान बदलते हुए कहा कि वह जिंदा है, लेकिन सीढ़ियों से गिरने के कारण अस्पताल में दाखिल है। जिस पर उन्हें शक हुआ।

रूस में रह रहे मृतक लड़की की मौसी की लड़की कालेज में पहुंची और मुकेश की रुम मेट लड़कियों से मिलना चाहा, लेकिन कालेज प्रशासन ने उनसे मिलने नहीं दिया। उसके पिता राजा ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मौत में साजिश है, इसलिए भारत सरकार ने मामले में हस्तक्षेप करके जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed