{"_id":"594f80b34f1c1bd7518b45dc","slug":"haryana-formar-mla-servant-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के दिव्यांग भाई की सेवा करता था, 22 साल के नौकर ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के दिव्यांग भाई की सेवा करता था, 22 साल के नौकर ने लगाई फांसी
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के नौकर ने लगाई फांसी
22 साल का युवक पूर्व विधायक के दिव्यांग भाई की सेवा करता था। रविवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला तो देखकर सभी के होश उड़ गए। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी के चार मरला कालोनी स्थित मायके में काम करने वाले नौकर ने घर के ही एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि के रूप में हुई है और वो पिछले 10-12 सालों से पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी के ही मायके में घरेलू नौकर था। पूर्व विधायक के मायके में अब केवल उनके दिव्यांग भाई ही रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ सोमवीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन बताया गया है कि मृतक ने प्रेम प्रसंग के चलते ये कदम उठाया है।
एसएचओ सोमवीर कंबोज, सब इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और कमरे का भी अच्छी तरह से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और हरीश मेहता से भी पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार के सदस्य की तरह था रवि
पूर्व विधायक के नौकर ने लगाई फांसी
घटना की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक के भाई हरीश मेहता ने बताया कि मृतक रवि उनके घर में ही एक कमरे में रहता था। उन्होंने बताया कि वो परिवार के सदस्य की तरह था। उसे हर सुविधा दी गई थी, बेटे की तरह ख्याल रख जाता था। बीती रात वह घर आया तो हाथ पर चोट लगी थी। मैंने पूछा तो उसने बताया कि बाइक के साइलैंसर से जल गया, जबकि उसके दोस्तों ने बताया कि उसने खुद हाथ पर कट मारा है।
यह जानकर उन्होंने मृतक रवि को काफी समझाया और परिवार के हित में ऐसी हरकतों से दूर रहने की बात कही। हरीश मेहता ने बताया कि इसके बाद वो अपने कमरे में चला गया और तकरीबन रात 12 से दो बजे तक उसके कमरे से म्यूजिक की आवाज आती रही। सुबह जब हरीश मेहता उठे तो देखा कि रवि कहीं नजर नहीं आ रहा। इस पर उन्होंने कई बार रवि को आवाज भी दी, लेकिन जब वो नहीं दिखा तो अपनी बैसाखियों के सहारे उसके कमरे में गए।
कमरे में जाकर उन्होंने कमरे की छत से लटकती उसका शव देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पूर्व विधायक के भाई हरीश मेहता ने इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों व अपनी बहन पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी को दी। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि रवि के परिवार के सदस्य उसके दूसरे भाई के साथ शहर में ही कहीं और रहते हैं।