फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harrassment with a women in chandigarh

चंडीगढ़ः शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 13 Oct 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Harrassment with a women in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने सेक्टर-22 और शिमला के होटलों में उससे रेप किया। आरोपी ने शादी से इंकार किया तो पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-9 पुलिस हेडक्वार्टर में दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता 28 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त महीने में मोहाली के सेक्टर-68 निवासी रोहित से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद उन दोनों का मिलना -जुलना शुरू हो गया। पीड़ित के मुताबिक इस दौरान आरोपी रोहित ने उसे शादी के लिए प्रस्ताव दिया, लेकिन पीड़ित ने यह कहकर टाल दिया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। 
विज्ञापन


दिसंबर के महीने में आरोपी उससे शादी की बात करने के बहाने उसे सेक्टर-22 के एक होटल में ले गया, और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद जनवरी महीने में रोहित ने उसे अपने परिजनों से मिलाया और अंबाला में एक दोस्त की शादी अटेंड करने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने वहां पर भी होटल बुक करवाकर उसे कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दोबारा रेप किया। इसके बाद वह उसे शिमला लेकर गया और वहां भी उसने रिलेशन बनाया, लेकिन अब वह शादी से करने से इंकार कर रहा है, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed