फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harjinder Singh alias Mela murder accused caught after encounter in Zirakpur

Punjab News: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया हरजिंदर सिंह उर्फ मेला का हत्यारोपी, बठिंडा में पकड़ा गया एक साथी

Wed, 01 Nov 2023 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Nov 2023 06:47 PM IST
सार

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जीरकपुर पुलिस ने बुधवार को लवजीत सिंह और परमजीत सिंह नामक गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बठिंडा पुलिस तलाश रही थी। एसएसपी ने बताया कि लवजीत सिंह नामक गैंगस्टर ने ही माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर उर्फ मेला की हत्या की थी।

विज्ञापन
Harjinder Singh alias Mela murder accused caught after encounter in Zirakpur
माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष व व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर गोली चलाने वाले शूटर को बुधवार को जीरकपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि जिला पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी हरजीवन सिंह को दो पिस्तौलों के साथ थाना रामां एरिया से गिरफ्तार किया है। थाना रामा पुलिस ने आरोपी हरजीवन सिंह, परमजीत सिंह और अर्श डल्ला पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जीरकपुर पुलिस ने बुधवार को लवजीत सिंह और परमजीत सिंह नामक गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बठिंडा पुलिस तलाश रही थी। एसएसपी ने बताया कि लवजीत सिंह नामक गैंगस्टर ने ही माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर उर्फ मेला की हत्या की थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जैसे ही बठिंडा पुलिस को सूचना मिली कि हरजिंदर की हत्या करने वाले गैंगस्टर लवजीत को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद तुरंत बठिंडा पुलिस की टीम जीरकपुर के लिए रवाना कर दी गई, जो आरोपी लवजीत और परमजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बठिंडा में पूछताछ करेगी। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा कि वारदात का मकसद क्या था और उस दौरान उनके साथ और कौन थे?

विज्ञापन
विज्ञापन



गैंगस्टर अर्श डल्ला का साथी दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि थाना रामां एरिया से जिला पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी हरजीवन सिंह निवासी गांव चीमा जिला संगरूर को दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हरजीवन से पूछताछ के बाद परमजीत सिंह निवासी भीखी जिला मानसा और गैंगस्टर अर्श डल्ला को भी नामजद किया है। यह वही परमजीत है, जिसे मेला की हत्या के मामले में जीरकपुर पुलिस ने लवजीत के साथ गिरफ्तार किया है।

पैसों की खातिर करते थे गैंगस्टर अर्श डल्ला के लिए काम

सूत्रों से जानकारी मिली है कि जीरकपुर पुलिस की ओर से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया शूटर लवजीत सिंह, परमजीत सिंह और बठिंडा पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी हरजीवन सिंह रुपये की खातिर गैंगस्टर अर्श डल्ला के लिए काम कर रहे थे। जानकारी मिली है कि गैंगस्टर हरजीवन सिंह विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर व्यापारियों को फोन कर रंगदारी मांगता था। रंगदारी न देने की सूरत में उनको जान से मारने की भी धमकी देता था। हरजीवन ने बताया कि रंगदारी न देने पर शूटर लवजीत और परमजीत की मदद से डराया और धमकाया जाता था।

विदेश में बैठा गैंगस्टर अर्श डल्ला अपने गैंग का विस्तार करने के लिए मध्यम वर्ग के परिवारों से संबंधित युवकों को गैंग में शामिल करता था। किसी भी वारदात के लिए अर्श डल्ला विदेश से फोन कर अपने शूटरों के लिए हथियारों का प्रबंध करता था। आरोपियों से बरामद हथियार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मंगवाए गए थे। आरोपियों से बरामद किए हथियारों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

बाइक चालक को ढूंढ रही पुलिस 

सूत्रों के मुताबिक माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर पर गोली चलाने वाला शूटर लवजीत पकड़ा जा चुका है लेकिन शनिवार को वारदात के समय बाइक चलाने वाला नहीं पकड़ा गया। अब पुलिस लवजीत के जरिये उसके साथी तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed