फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hand grenades and AK-47 recover from ground

गजब, यहां छप्पड़ से निकल रहा मौत का जखीरा

Tue, 10 Jun 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Tue, 10 Jun 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hand grenades and AK-47 recover from ground

पंजाब के लुधियाना स्थित जगरांव के नजदीकी गांव सिंधवा खुर्द के छप्पड़( जानवरों को पानी पिलाने और नहलाने की जगह) से हैंड ग्रेनेड एवं एके-47 मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को छप्पर की सफाई के दौरान फिर जिंदा हैंड ग्रेनेड एवं एके -47 के कारतूस मिलने से मौके पर दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


अब तक पुलिस को छप्पड़ से 11 हैंड ग्रेनेड एवं 115 कारतूस मिल चुके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खोजी कुत्तों एवं बम निरोधक दस्तों को बुला कर छप्पड़ की खुदाई शुरू कराई, तो तीन बार छप्पड़ में से अलग अलग जगहों से हथियारों का जखीरा मिला।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस टीम ने कड़ी सुरक्षा में हैंड ग्रेनेड को नष्ट किया। इससे पहले चार जून को भी सिंधवा खुर्द के छप्पर से सफाई के दौरान हैंड ग्रेनेड एवं एके-47 के कारतूस बरामद हुए थे। मंगलवार को फिर सफाई के दौरान मुलाजिम को एक लिफाफा मिला। इसे खोलने पर उसमें ग्रेनेड एवं कारतूस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंड ग्रेनेड और कारतूसों से भरे लिफाफे

Hand grenades and AK-47 recover from ground

गांव वालों ने हथियार मिलने की की सूचना जगरांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी सुरिंदर कुमार एवं थाना सदर के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सफाई के दौरान मिले लिफाफे में 5 हैंड ग्रेनेड और एके-47 के कई कारतूस थे।

पुलिस ने मौके पर खोजी कुत्ते और लुधियाना एवं जगरांव से बम निरोधक दस्तों को बुलाया। टीम ने आधुनिक यंत्रों के साथ छप्पड़ की तलाशी ली। इस दौरान हैंड ग्रेनेड एवं कारतूसों के दो और लिफाफे मिले। डीएसपी सुरिंदर कुमार ने कहा कि सफाई दौरान तीन बार ग्रेनेड एवं कारतूस मिले। अब तक टीम को कुल 11 हैंड ग्रेनेड और एके-47 के 115 कारतूस मिले हैं।

सारे हैंड ग्रेनेड पहले की तरह जंग लगे हुए हैं। इनको विशेषज्ञों की टीम ने नष्ट कर दिया है। छप्पर से ग्रेनेड एवं कारतूस मिलने का पहले ही मामला दर्ज किया गया है और इसकी गहन छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed