{"_id":"576a245d4f1c1b3743b47fe3","slug":"gutka-sahib-bhagta-bhaika-sikh-community-sikh-pilgrims-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में गुटका साहिब के पावन 51 अंगों की बेअदबी, सिख भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा में गुटका साहिब के पावन 51 अंगों की बेअदबी, सिख भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा।
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
भारी संख्या में एकत्र हुए सिखों में रोष पाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के भगता भाईका में शरारती तत्वों की ओर से मंगलवार को गुटका साहिब के पावन 51 अंगों की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। इसके बाद भारी संख्या में एकत्र हुए सिखों में रोष पाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसी शरारती तत्व ने श्री गुटका साहिब के 51 अंगों की बेअदबी कर भगता में स्थित भूतों वाले कुएं के पास एक गली में फेंक दिए। सिख जत्थेबंदियों, भगता की समाजसेवी संस्थाओं और सिख भाईचारे से संबंधित कई लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हुए।
भगता पुलिस प्रभारी जसवीर सिंह ने मौके का जायजा लेने के बाद लोगों को शांत रहने की अपील की। इसके बाद सिख संगतों ने अरदास करने के बाद एसजीपीसी सदस्य फुमन सिंह की निगरानी में श्री गुटका साहिब के अंगों को एकत्र कर तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में भेज दिया।
विज्ञापन
रामपुरा के डीएसपी गुरजीत सिंह रोमणा का कहना है कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। श्री गुटका साहिब की बेअदबी करने वाले आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ इस मामले बारे में कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा था।