{"_id":"862ae4c885e6149396cda10d30eb513d","slug":"guilty-of-bribes-three-years-imprisonment-for-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के दोषी सुपरिंटेंडेंट को तीन साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने के दोषी सुपरिंटेंडेंट को तीन साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 02 May 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख रुपये रिश्वत लेने के दोषी चंडीमंदिर कैंट के सुपरिंटेंडेंट को सीबीआई कोर्ट से शुक्रवार को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
उन्हें 28 अप्रैल को दोषी करार दिया गया था। यह रिश्वत कांगड़ा छावनी में पियन भर्ती की एवज में ली थी। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, सेक्टर-4 निवासी अश्वनी कुमार सोंधी चंडीमंदिर में बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात थे।
विज्ञापन
आर्मी की तरफ से उन्हें पियन भर्ती करने के लिए रिक्रूटमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसी दौरान सीबीआई को शिकायत मिली कि 10 पदों के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, डिमांड दो लाख रुपये की थी। तीन मई 2008 को सीबीआई ने ट्रैप लगाया और सोंधी ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, सीबीआई ने दबोच लिया।