फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   groom mother killed in sundernagar accident

दुल्हन को लेकर लौट रहा था, रास्ते में पता चला कुछ ऐसा, फूट-फूट कर रोया दूल्हा

Wed, 13 Dec 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Wed, 13 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
groom mother killed in sundernagar accident
रोता हुआ लड़का
अपनी दुल्हन को लेकर लौट रहा था कि घर पहुंचने से पहले दुल्हे पर कहर टूट गया। उसे ऐसी बात पता चली, सुनकर वह फूट-फूट कर रोया। मामला हरियाणा के अंबाला का है। चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर कांगू के पास टैंपो-ट्रेवल खाई में गिरने से जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें दूल्हे की मां नीलम सेठी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं जैसे ही यह खबर घर पहुंची, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अब दूल्हे के घर में सन्नाटा पसरा है। 10 दिसंबर की रात को अंबाला के रहने वाले विवेक सेठी की हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर में शादी थी। सभी रविवार सुबह ही सुंदरनगर के लिए टैंपो-ट्रेवल व अन्य गाड़ियों से रवाना हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को बराती दुल्हन को विदा कराकर अंबाला की तरफ लौट रहे थे। दूल्हे की मां सहित 14 बराती टैंपो-ट्रेवल में सवार थे, लेकिन दोपहर के समय गांव कांगू के पास पहुंचे तो ट्रैंपो-ट्रेवल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में धर्मपाल, महेंद्र टक्कर व पत्नी संतोष रानी, नीलम सेठी, शशि ओबराय की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरीश सेठी, रीमा देवी, दर्शना देवी, ड्राइवर विक्रम सिंह पूजा विहार कैंट घायल हो गए।

बीएसएनएल में एजीएम कार्यरत थे टक्कर

groom mother killed in sundernagar accident
मंडी हादसा - फोटो : SELF
सेक्टर दस में रहने वाले महेंद्र सिंह टक्कर बीएसएनएल कैंट में एजीएम के पद पर कार्यरत थे और सेठी परिवार के बेहद नजदीक थे। वह अपनी पत्नी संतोष रानी के साथ शादी में गए थे। मगर इस दंपती की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के दो बेटे हैं।

दोनों ही जॉब करते हैं। इसके अलावा शशि ओबराय पंजाब के एक स्कूल में टीचर कार्यरत थी। उनके पति चंद्रप्रकाश ओबराय की करीब छह साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह बालभवन में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इनकी दो बेटियां हैं और दोनों ही शादीशुदा हैं। एक गुड़गांव में सर्विस करती है तो दूसरी चंडीगढ़ में रहती है।

दूल्हा प्राइवेट कंपनी में काम करता है
बता दें कि विवेक सेठी करीब 25 साल का है और उसकी एक छोटी बहन भी है। वह बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed