फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government School Principal Allegation on Three Lady Teachers

चंडीगढ़ः सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने लगाए आरोप, 3 महिला टीचर झूठे केस में फंसाना चाहती हैं

Fri, 14 Sep 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Sep 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Government School Principal Allegation on Three Lady Teachers
Stress - फोटो : demo photo
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 के कार्यकारी प्रिंसिपल ने स्कूल की तीन महिला टीचर्स पर स्टाफ फंड वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने तीनों शिक्षिकाओं को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। अब कार्यकारी प्रिंसिपल ने शिक्षा सचिव और डीएसई को मामले की शिकायत दी है। जीएमएसएसएस-37 बी के कार्यकारी प्रिंसिपल संजीव कुमार सिंगला ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्कूल की तीन महिला टीचर्स रूपिंदर कौर, जसविंदर कौर और गुरप्रीत कौर स्टाफ फंड इकट्ठा कर रही हैं।
विज्ञापन


जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो तीनों ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। साथ ही कहा कि अगर जेल नहीं जाना तो चुप ही रहो। उनकी पहुंच ऊपर तक है। वह उन्हें सस्पेंड भी करवा देंगी। शिकायत में कार्यकारी प्रिंसिपल ने कहा है कि वह अपने रहते यह फंड जमा नहीं होने देंगे। अमर उजाला से बातचीत में कार्यकारी प्रिंसिपल संजीव कुमार ने कहा कि तीनों महिला टीचर्स आए दिन उन्हें धमकाती रहती हैं। नियम के अनुरूप कभी काम भी नहीं करतीं। इस बाबत अब उन्होंने शिक्षा सचिव बीएल शर्मा और डीएसई रूबिंदरजीत सिंह बराड़ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


प्रिंसिपल लीव पर, संजीव को मिला है चार्ज
जीएमएसएसएस-37बी की प्रिंसिपल हरमीत कौर हैं जो बीते तीन महीने से देश से बाहर हैं। वह लीव पर हैं। इसके चलते संजीव सिंगला को प्रिंसिपल का चार्ज दिया गया है। वह 5 दिसंबर तक प्रिंसिपल के पद पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिकाएं बोलीं- प्रिंसिपल कर रहे परेशान
उधर, शिक्षिका जसविंदर कौर ने कहा कि कार्यकारी प्रिंसिपल संजीव सिंगला हमें परेशान कर रहे हैं। मैंने 12 सितंबर को कैजुअल लीव के लिए आवेदन किया था। उन्होंने यह छुट्टी रद्द कर दी। संजीव कुमार के खिलाफ कई छात्रों ने मुझे लिखित शिकायत दी है। वहीं दूसरी शिक्षिका रूपिंदर कौर ने कहा कि 6 सितंबर को एक आरटीआई का जबाव देने के लिए कॉल आई थी। मैंने वह कॉल ले ली और 10 सितंबर को संजीव कुमार सिंगला ने मुझे रिमाइंडर कॉल देकर आरटीआई का जवाब मांगा। इस पर मैंने स्टाफ मीटिंग में ही संजीव सिंगला को कहा कि मेरे से इतना जल्द जवाब क्यों मांगा जा रहा है, आरटीआई का जवाब तो 30 दिन में देना होता है।


पहले भी एक शिक्षक हो चुके हैं सस्पेंड
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37बी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले शिक्षक स्वर्ण सिंह कंबोज पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। इस दौरान उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था और शिकायत साइबर सेल को दी गई थी। जांच करने के बाद शिक्षा विभाग ने स्वर्ण सिंह कंबोज को क्लीन चिट दे दी थी और साइबर सेल में समझौता हो गया था।

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- बंसीलाल शर्मा, शिक्षा सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed