फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold worth two crores looted at gunpoint at Ludhiana of Punjab

लुधियाना: गन प्वाइंट पर कारोबारी से लूटा दो करोड़ का सोना, सुराग दो एक लाख का इनाम पाओ

Wed, 29 Jan 2020 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Gold worth two crores looted at gunpoint at Ludhiana of Punjab
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के सबसे पॉश एरिया घुमार मंडी स्थित वीके ज्वैलर्स से बुधवार को दिनदहाड़े चार लुटेरे गन प्वाइंट पर दो करोड़ रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए। वारदात को लुटेरों ने सिर्फ 15 मिनट के अंदर अंजाम दिया। लुटेरे कितने बेखौफ थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि उन्होंने अपने चेहरों को ढका नहीं था। 

विज्ञापन


वही घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस का नाका भी लगा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल सहित फोरेंसिक टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज लेकर उन्हें खंगालना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


घुमारमंडी के पर्ल पैलेस मार्केट की पहली मंजिल पर वीके ज्वैलर्स की दुकान है। विजय कुमार जैन बीते 17 साल से यही से होलसेल सोने का कारोबार कर रहे है। बुधवार की दोपहर विजय जैन किसी काम से दुकान के नीचे आ गए। इस दौरान दुकान पर नौकर नीरज कुमार बैठा था। दुकान का दरवाजा आटोमैटिक लॉक था, जिसे बाहर से कोई व्यक्ति खोल नहीं सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर लगभग तीन बजे चार युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने बाहर से दरवाजा खटखटाया, नौकर नीरज में समझा कि शायद का मालिक आ गया है उसने दरवाजा खोल दिया। चारों लुटेरे दुकान में घुस गए और नौकर नीरज को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया। चंद मिनट बाद ही विजय जैन भी दुकान पर पहुंच गए, जब उसने दरवाजा खटखटाया तो लुटेरे एक बार घबरा गए। 

लुटेरों ने पूछा कि कौन है तो विजय जैन ने बता दिया कि दरवाजा खोलो मैं मालिक हूं। लुटेरों ने तुरंत दरवाजा खोल कर उसे अंदर खींच लिया और पिस्तौल दिखाकर मुंह बंद कर दिया। पहले नौकर नीरज को टेप से बांध दिया और मालिक विजय जैन से सेफ की चाबियां लेकर उसमें रखा लगभग 5 किलो सोना निकाल लिया। 

आरोपी जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। लुटेरों के बाहर जाने के बाद विजय जैन ने शोर मचाया उस समय तक आरोपी फरार हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को पता चला की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी फार्च्यूनर कार पर आए थे। वहीं पुलिस ने लुटेरों का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये देने का एलान किया है। 

चार लुटेरे पुलिस के लिए बन चुके है चैलेंज

चार लुटेरे लुधियाना पुलिस के लिए चैलेंज बन चुके है। 31 दिसंबर 2019 को कुलदीप नगर में एक धागा कारोबारी को बंधक बनाकर 80 हजार रुपये लूटे गए थे। इस लूट को चार नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया था। धागा कारोबारी कुलदीप सिंह और उनके मुलाजिम को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया था। 

थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 9 नवंबर को मिलरगंज में चार नकाबपोश युवक एक दफ्तर में घुसकर कारोबारी से 8 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। 15 जनवरी को बेअंतपुरा में गैस एजेंसी अवतार फ्लेम में चार नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इस वारदात के समय भी लुटेरों ने सभी को टेप के साथ बांधा था और जाते समय सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर अपने साथ ले गए थे। अभी तक इन सभी घटनाओं के संबंध में पुलिस के हाथ खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed