{"_id":"d4ed8d27ec3f3b7f2f46db6ca14a4b33","slug":"gold-businessman-robbed-by-3-man-in-abohar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, बेटी को बंधक बना सोना व्यापारी से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, बेटी को बंधक बना सोना व्यापारी से लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
Updated Thu, 27 Aug 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लुटेरे एक ज्वेलर के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। लुटेरों ने पारिवारिक सदस्यों से मोबाइल फोन तक छीन लिए ताकि किसी को सूचित न कर सकें। यह घटना अबोहर की गली नंबर चार में बुधवार रात घटी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुशील बांसल पुत्र इंद्राज बांसल ने बताया कि रात करीब 10 बजे वे अपने घर से बाहर गए थे। घर में बेटी कंचन व पत्नी ऊषा रानी थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने घर पर धावा बोल दिया और अंदर से गेट बंद करके उषा रानी को बंधक बनाते हुए उसका मोबाइल छीन लिया तथा बेटी कंचन को डांटकर एक ओर बैठा दिया। कुछ समय बाद वे घर लौटे तो दरवाजा लुटेरों ने ही खोला और पिस्तौल के बल पर उसे भी बंधक बना लिया। उन्होंने मुंह पर टेप चिपकाते हुए तिजोरी की चाबियां मांगी।
विज्ञापन
सुशील ने विरोध किया तो किसी तेजधार हथियार से उसे घायल कर दिया। उन्होंने तिजोरी की चाबी छीन ली और अंदर से लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान निकाल लिया। लुटेरे जाते-जाते कंचन को कमरे में धकेल कर बाहर से गेट बंद कर गए। काफी देर बाद कंचन कमरे का शीशा तोड़कर बाहर निकली और गली में शोर मचाया।
विज्ञापन
सुशील बांसल ने घर में ही दुकान बनाई हुई है और वहीं पर सोने के जेवरात का कारोबार करते हैं। घटना का पता चलते ही डीएसपी गुरभेज सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कंचन के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के मुताबिक लुटेरे करीब 30-35 तोले सोने और चांदी के जेवर और करीब 11 लाख कैश ले गए हैं।