फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gold biscuit recovered from airport custom superintendent

हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम सुपरिंटेंडेंट से मिले सोने के बिस्कुट

Mon, 06 Jul 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 06 Jul 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
gold biscuit recovered from airport custom superintendent

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम विभाग के सुपरिंटेंडेंट को अधिकारियों ने सोने के दो बिस्कुट समेत काबू किया है। मामला पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी का है।

विज्ञापन


यहां तैनात कस्टम विभाग के सुपरिंटेंडेंट को उसके ही सीनियर अधिकारियों ने सोने के दो बिस्कुट समेत काबू किया है। यह बिस्कुट उसके पास कहां से आए, इस बारे में उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


कस्टम विभाग अंतरराष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट की एडिशनल कमिश्नर स्वाति चोपड़ा को सूचना मिली थी कि उनके ही विभाग के सुपरिंटेंडेंट व एयरपोर्ट पर तैनात वजिंदर सिंह की गाड़ी में दो सोने के बिस्कुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शाम को वजिंदर सिंह घर जाने के लिए कार में बैठा तो स्वाति चोपड़ा की अध्यक्षता में कस्टम विभाग की एक टीम ने वजिंदर की सेंट्रो कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर सोने के दो बिस्कुट बरामद हुए। इन बिस्कुट का वजन चार सौ ग्राम है।


कस्टम विभाग को शक है कि विदेश से लौटे किसी व्यक्ति को सोने समेत एयरपोर्ट से बाहर लाने के एवज में ये बिस्कुट वजिंदर सिंह ने लिए हैं। देर शाम तक वजिंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विभागीय अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बताने के कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed