{"_id":"5846b6084f1c1be059448847","slug":"girls-opposed-teasing-and-boys-beat-them-brutally-at-abohar-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मिली सजा, जानिए क्या है मामला?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मिली सजा, जानिए क्या है मामला?
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Tue, 06 Dec 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को छेड़छाड़ का विरोध करने की सजा मिली। एक लड़की का भाई बचाव में आया तो उसका भी सिर फोड़ दिया। घटना पंजाब के अबोहर की है। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कुछ युवकों का जब विरोध किया तो उन्होंने छात्राओं सहित टेंपो चालक से बुरी तरह मारपीट की।
इसी दौरान बीच बचाव में आए एक छात्रा के भाई को भी मनचलों ने पीट डाला, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इधर सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
इधर आटो चालक यूनियन के प्रधान योगराज मेहता व उपप्रधान शमशेर सिंह ने छात्राओं के परिजनों के साथ मिलकर पुलिस से उक्त युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। एएसआई पवन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
beaten
मंगलवार को गांव सीडफार्म के पास ढाणी बीरबल निवासी व सरकारी कन्या स्कूल की छात्राओं ने अपने परिजनों सहित स्कूल प्रिंसिपल बिंदु अरोड़ा को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को आटो में स्कूल आ रही थीं।
करीब आधा दर्जन युवकों ने बीच रास्ते में बाइक लगाकर टेंपो रोककर उनसे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो मनचलों ने उनकी पिटाई की और जब आटो चालक सुखविंदर व एक छात्रा का भाई बचाव में आया तो उक्त युवकों ने उनके सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया।
छात्राओं ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए जबकि उक्त युवक वहां से फरार हो गए। लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना नंबर एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।