फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student left school due to molestation, attacked after police complaint

छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा, पुलिस में शिकायत दी तो हमला

Fri, 27 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
girl student left school due to molestation, attacked after police complaint
छेड़छाड़

नेहरू कॉलोनी में रहने वाली एक छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया। स्कूल आते-जाते एक युवक रोज उसके साथ छेड़छाड़ करता था। परिजनों ने पता चलने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इससे गुस्साए आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर छात्रा के घर हमला बोल दिया और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति राजमिस्त्री ठेकेदार है। उसकी बेटी शहर के एक स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। छात्रा ने मंगलवार को स्कूल जाने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने जब उससे स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कॉलोनी का रहने वाला संजय स्कूल से आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वह जब स्कूल जाती है तो वह रोज रास्ते में खड़ा मिलता है और उस पर फब्तियां कसने के साथ ही धमकी देता है।
विज्ञापन


आरोपी संजय ने कई बार छात्रा का रास्ता भी रोका और उसके साथ जबरदस्ती करके खींचने का प्रयास किया। उस समय कॉलोनी के लोगों ने उसे बचा लिया था, लेकिन उसके डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई, लेकिन इसका पता चलने पर संजय ने साथियों संग मिलकर छात्रा के घर हमला बोल दिया। आरोपी ने छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में संजय समेत अन्य कई पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, पुलिस आरोपियों की तलाश करने में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद भी धमकी
छात्रा के पिता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपी उनको फोन पर धमकी दे रहा है। वह कह रहा है कि अगर उसकी बेटी स्कूल गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे परिवार में दहशत व्याप्त है और वे घर में कैद होकर रह गए हैं।

 
राजवंती, जांच अधिकारी महिला थाना ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed