फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl stopped boy friend marriage by help of police at abohar of punjab

लड़की ने जीती प्यार की जंग और प्रेमी संग लिए 7 फेरे, आपके साथ भी हो सकता है

Sun, 19 Mar 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sun, 19 Mar 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
girl stopped boy friend marriage by help of police at abohar of punjab
लड़की ने जीती प्यार की जंग और प्रेमी संग लिए 7 फेरे - फोटो : अमर उजाला
दूसरी शादी करने जा रहा था प्रेमी, लेकिन प्रेमिका ने ऐसा होने नहीं दिया और उसी के साथ सात फेरे लिए। आपके साथ भी न हो जाए ये सब सावधान। घटना पंजाब के अबोहर की है। पुलिस प्रशासन की मदद से सीतो उपमंडल के गांव मेहराना की युवती की शादी उसके प्रेमी से करवा दी गई। शनिवार रात पंचायत और पुलिस अधिकारियों के सामने गांव के ही बाबा रामदेव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।
विज्ञापन


जिस लड़की से प्रेमी की शादी होने वाली थी उसकी शादी श्रीगंगानगर निवासी एक लड़के के साथ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव मेहराणा निवासी राधेश्याम का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने चोरी छुपे मंदिर में शादी कर ली लेकिन राधेश्याम अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर अपने घर ले जाने से मना कर रहा था।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब कुछ दिन पूर्व ही राधेश्याम का रिश्ता गांव चकराधेवाला निवासी एक अन्य लड़की से तय हो गया। इस बात का पता जब उसकी प्रेमिका को लगा तो वह शुक्रवार को राधेश्याम की बारात के साथ ही लड़की वालों के घर पहुंच गई। मंदिर में राधेश्याम के साथ हुई अपनी शादी की फोटो दिखाकर उसने शादी रुकवा दी। इसके बाद उसने पुलिस प्रशासन और महिला कांग्रेस सिरसा की अध्यक्षा रीना रानी से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राधेश्याम की शादी रुकने के बाद उसके परिजनों और बारातियों ने उसकी प्रेमिका के साथ हाथापाई भी की लेकिन वह पीछे नहीं हटी। शनिवार देर रात तक चली पंचायत के बाद रात को ही पुलिस व पंचायत सदस्यों ने राधेश्याम व उसकी प्रेमिका पूजा रानी की शादी करवा कर उसे दुल्हन के रूप में राधेश्याम के घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed