फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Robbed More Than One Crore Jewellery from Tanishq Showroom

जिन्होंने दी नौकरी, उन्हीं से गद्दारी... तनिष्क शोरूम से डेढ़ करोड़ के जेवर चुराकर भागी युवती

Wed, 08 Jul 2020 10:23 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोहतक
अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 Jul 2020 10:23 AM IST
सार

  • बेचने जा रही थी जेवर, पुलिस ने दबोचा
  • डायमंड की सात अंगुठियां और जेवर बरामद

विज्ञापन
Girl Robbed More Than One Crore Jewellery from Tanishq Showroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिन्होंने नौकरी पर रखा, लड़की ने उन्हीं से गद्दारी कर डाली। वह तनिष्क शोरूम से डेढ़ करोड़ के जेवर चुराकर भाग गई। मामला हरियाणा के रोहतक जिले का है। सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को लड़की को शाहजहांपुर से दबोच लिया। वह वहां चोरी के जेवर बेचने जा रही थी। युवती से डायमंड और सोने के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रोहतक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सदर कोतवाली में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी शशांक आनंद ने बताया कि मंगलवार को इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह को पता चला कि लड़की चोरी के जेवर बेचने के लिए कार से कहीं जा रही है। पता लगते ही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट करके चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सदर बाजार और तिलहर थाना पुलिस की टीम बनाकर डाट पुल पर चेकिंग शुरू की गई। इस बीच पुल से गुजर रही कार को रोका गया। उसमें बैठी युवती ने पूछने पर अपना सोनिया शर्मा निवासी न्यू विजय नगर थाना शिवाजी कॉलोनी रोहतक (हरियाणा) बताया। मूल निवास महमदपुर रोड गोहाना सोनीपत बताया। तलाशी लेने पर गाड़ी में डायमंड की सात अंगुठियों समेत एक करोड़ से अधिक के जेवर बरामद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी एस आनंद ने बताया कि थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी सोनिया ने बताया कि वह रोहतक स्थित तनिष्क शोरूम पर काम करती थी। तीन जुलाई को वह शोरूम से करीब डेढ़ करोड़ के जेवर चुराकर किराए की कार से सोमवार को वहां से भागी थी। वह चोरी के जेवर शाहजहांपुर में बेचने की फिराक में थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed