{"_id":"58398dc23f39973c70c96f10c20a9aaf","slug":"girl-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Oct 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-49 ए स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक सोसायटी में 27 वर्षीय युवती की माथे पर किसी नुकीली धारदार वस्तु को मारकर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम पुनीत संधू है।
विज्ञापन
मृतका के ब्वायफ्रेंड अमित के मुताबिक इस घटना की जानकारी उसको तब मिली जबकि वह रात को साढ़े दस बजे करीब घर में पहुंचा। उसने दरवाजा नाक किया तो किसी ने नहीं खोला। उसने आसपास के रहने वाले लोगों को इकट्ठा किया और फिर दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
भीतर पुनीत संधू को मृत पाकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। फटाफट पुलिस को सूचित किया गया और पीसीआर वैन ने जब लड़की को सेक्टर-32 के अस्पताल में पहुंचाया तो वहां लड़की को ब्राट डेड घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-49 ए के इस मकान में पुनीत संधू अपने ब्याफ्रेंड के साथ रहती थी। लड़की कुछ नहीं करती थी और पटियाला से आई थी।
अमित चंडीगढ़ का रहने वाला है और वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के माथे पर नुकीली वस्तु गड़ी है। यह गोली हो सकती है।
एक आडी दिखाई दी थी नीचे
आसपास के लोगों के अनुसार अक्सर इस मकान के नीचे एक आडी कार खड़ी रहती थी। जानकारों ने बताया कि कुछ समय पहले यहां महाराष्ट्र की दो गाड़ी भी आईं थीं। जिसमें कुछ लड़के थे।
कालोनी में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है जिसकी वजह से नीचे क्या हुआ इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। इस मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।