फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Molestated By School Principal in Rewari of Haryana

रेवाड़ीः 9वीं की छात्रा के साथ अधेड़ प्राचार्य ने की अश्लील हरकतें और छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा

Sun, 24 Feb 2019 01:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 24 Feb 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Girl Molestated By School Principal in Rewari of Haryana
लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी - फोटो : डेमो फोटो
नौवीं की छात्रा के साथ अधेड़ प्राचार्य ने स्कूल के अंदर ही न केवल अश्लील बातें की, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। घटना के बाद से लड़की डरी सहमी हुई है। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। प्राचार्य की करतूत से डरी छात्रा ने उसी दिन स्कूल में महिला शिक्षकों की कमेटी को घटना के बारे में अवगत कराया। कमेटी ने जांच की और शनिवार को जैसे ही प्राचार्य स्कूल पहुंचा, तो अध्यापकों और परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान कराकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- ओमप्रकाश, एएसआई

ऐसे अंजाम दी वारदात

पुलिस के अनुसार, जिले के एक गांव में पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि स्कूल का प्राचार्य कुछ दिनों से स्कूल में ही पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा पर गंदी नजर रख रहा था। शुक्रवार को छात्रा किसी काम से प्राचार्य के कमरे में गई। इसी दौरान प्राचार्य छात्रा को कमरे के पीछे की तरफ ले गया। पहले तो उससे अश्लील बातें की, फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिससे छात्रा डर गई। उसके बाद वह अपनी कक्षा में पहुंची तो महिला टीचर ने उससे पूछताछ की। छात्रा ने पूरी बातें शिक्षक को बताई।

बाद में स्कूल में ही बनी 3 महिला अध्यापकों की कमेटी ने छात्रा की बातें सुनी और मामले की जांच कर छात्रा की शिकायत को जायज पाया। इसके बाद कमेटी ने छात्रा के परिजनों व गांव के सरपंच को स्कूल बुलाकर घटना से अवगत कराया। शनिवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सुबह जैसे ही प्राचार्य स्कूल पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed