{"_id":"5c7226aabdec22499d272f25","slug":"girl-molestated-by-boy-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ः एक सिरफिरे ने लड़की को आफत में डाला, पीछा किया, फिर गन प्वाइंट पर मांगा नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ः एक सिरफिरे ने लड़की को आफत में डाला, पीछा किया, फिर गन प्वाइंट पर मांगा नंबर
Sun, 24 Feb 2019 10:38 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी रहने वाली एक नामी प्राइवेट संस्थान से डॉक्टरेट कर रही लड़की उस समय मुश्किल में आ गई, जब एक सिरफिरा उसके पीछे बुरी तरह पड़ गया। लड़की का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसको कई जगह रोककर मोबाइल नंबर मांगा। जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया तो आरोपी ने अपने सिर पर पिस्तौल रख ली। वह धमकियां देने लगा कि अगर उसने अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया तो वह कुछ कर लेगा। किसी तरह लड़की आरोपी से बचती हुई हाउसिंग बोर्ड चौक तक पहुंची।
इस दौरान लड़की का फोन चंडीगढ़ पुलिस को लग गया। मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने लड़की की शिकायत लेकर सेक्टर-11 चंडीगढ़ के एक युवक के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर ली। साथ ही केस संबंधी सारी जानकारी पंचकूला पुलिस को भेज दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है। वहीं सेक्टर-पांच थाना पंचकूला के एसएचओ रामपाल ने बताया कि इस तरह की हमारे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
लड़की बचने के लिए गई रिश्तेदार के घर
लड़की ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह पंचकूला के सेक्टर नौ में आई तो आरोपी अपनी कार में उसका पीछा करने लगा। इस दौरान आरोपी ने कार रोककर उससे दो बार मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन उसने आरोपी को अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया। किसी तरह बचते हुए वह अपनी मासी के घर चली गई। कुछ समय वहां रुककर दोबारा निकली तो आरोपी ने दोबारा पीछा करने लगा।
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस की हेल्पलाइन दे गई जवाब
लड़की ने बताया कि आरोपी ने फेज-नौ की मार्केट में उसे घेरकर अपने सिर पर पिस्तौल तान ली। साथ ही धमकी दी कि वह उसे अपना नंबर दे, वरना वह कुछ कर लेगा। लड़की का कहना है कि वह फिर से वहां से निकल पड़ी। इस दौरान उसनें पंचकूला पुलिस व वूमेन हेल्पलाइन पर कॉल की, लेकिन कोई नंबर तक नहीं लगा।
ऐसे बच पाई आरोपी से
लड़की ने बताया कि सेक्टर-11-15 के चौक से होते हुए वह हाउसिंग बोर्ड चौक की तरफ आ गई। वहां पहुंचते ही सौ नंबर की कॉल चंडीगढ़ पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपी वहां से अपनी कार लेकर फरार हो गया।