फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl lost at home

गणतंत्र समारोह देखने गई थी, घर नहीं लौटी

Tue, 28 Jan 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jan 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
girl lost at home

सेक्टर-38 वेस्ट से एक 16 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। सेक्टर-39 पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी बेटी को एनएसएस कैंप के लिए सुबह 8.30 बजे छोड़कर आया था। लड़की सेक्टर-37 के स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि स्कूल के बाद बेटी वापस घर नहीं लौटी। पिता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन से पूछने पर पता चला है कि सुबह से शाम तक बेटी ने कैंप ज्वाइंन किया और शाम को ही स्कूल से घर के लिए निकली थी। डीएसपी साउथ एसएस मलिक का कहना है कि मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed