फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl hostile for alligation of rape

'मुझसे रेप नहीं हुआ, पवन बंसल बेकसूर'

Tue, 29 Jul 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 29 Jul 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
girl hostile for alligation of rape

बिल्डर पर पहले दुराचार का आरोप लगाकर सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज कराया, फिर बयान से पलट गई। आखिरकार, पुलिस ने भी इस केस को कैंसल कर दिया।

विज्ञापन


यह आरोप सेक्टर-7 निवासी बिल्डर पवन बंसल पर लगा था।  उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी ने इसी माह उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने शिकायत दी थी कि वह रात को रसोई में सो रही थी। तभी बंसल ने उसके साथ दुराचार किया और विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन


पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और धारा 164 के तहत बयान देते समय लड़की में अपने बयान से पलट गई। कोर्ट में उसने कहा कि उसके साथ दुराचार नहीं हुआ। वहीं, पुलिस ने शिकायतकर्ता की उम्र जानने के लिए जांच भी कराई तो डाक्टरों ने उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। लड़की के बयान से पलटने के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय से एक प्रेस नोट जारी किया गया, जिसमें एफआईआर कैंसल करने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed