{"_id":"57d1082e4f1c1b255631968d","slug":"girl-filed-rape-case-against-brother-in-gohana-and-refused-from-allegation-in-front-of-judge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस, जज के सामने मुकर गई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस, जज के सामने मुकर गई युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
Updated Fri, 09 Sep 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की ने पहले तो अपने भाई पर बलात्कार का केस दर्ज करवा दिया, लेकिन जज के सामने वह बलात्कार से मुकर गई। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को एक लड़की ने शिकायत दी कि वह चरखी दादरी की रहने वाली है।
मंगलवार रात रोहतक में रहने वाली उसकी बुआ के बेटे ने गोहाना में एक जगह पर उससे बलात्कार किया और फरार हो गया। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद लड़की अचानक अपने-आप को चरखी दादरी की जगह गोहाना के ही एक गांव की बताने लगी।

जब बयान जज के सामने लिपिबद्ध होने लगे तो मुकर गई
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
पुलिस ने बुधवार को जब लड़की के धारा 164 के बयान जज के सामने लिपिबद्ध करवाए गए, तब लड़की इस आरोप से मुकर गई कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।
क्या बोले थाना प्रभारी
थाना शहर प्रभारी ऋषिकांत शर्मा का कहना है कि लड़की ने बयान दिए थे, जिसके आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। लेकिन जब जज के सामने बयान हुए, तब लड़की ने बलात्कार के आरोप से इंकार कर दिया। अब एफआईआर को रद्द कर दिया जाएगा।