{"_id":"01b51f13dfd457d2f6c9590886380f05","slug":"girl-fell-down-moving-roadways-bus-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंजाब रोडवेज की चलती बस से गिरी युवती, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पंजाब रोडवेज की चलती बस से गिरी युवती, मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
चलती बस से गिरकर आज फिर एक युवती की मौत हो गई। इस बार ये वारदात पंजाब रोडवेज की बस में हुई।
विज्ञापन
बस शाम को जालंधर से मोगा जा रही थी। शाहकोट के समीप बहते सतलुज दरिया के पास उक्त हादसा हुआ। पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ड्राइवर फरार हो गया।
मृतका की बहन पूजा ने बताया कि वह और उसकी बहन लक्ष्मी शाहकोट जाने के लिए बस में बैठी थीं। शाहकोट के नजदीक कंडक्टर ने उन्हें बस के दरवाजे के नजदीक खड़े होने को कहा। जैसे ही वे दरवाजे के पास खड़ी हुईं तो ड्राइवर ने अचानक कट मार दिया, जिस कारण लक्ष्मी बस से बाहर गिर गई।
विज्ञापन
ड्राइवर ने जब बस को रोका तो लक्ष्मी बहोश पड़ी थी, जिसे लोगों की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।