फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl dead body found, railway track, parents complained, murder, chandigarh

रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, परिजनों ने जताया शक

Sat, 10 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
girl dead body found, railway track, parents complained, murder, chandigarh
शव - फोटो : demo
इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर युवती का शव  मिला। जीआरपी पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 9 बजें एक युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर कालोनी में रहनेवाले दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान कालोनी नंबर 4 की रहने वाली चंदा (18) के तौर पर हुई है। युवती के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया की उनकी बेटी वीरवार शाम से ही गायब थी।  
विज्ञापन


युवती का शव इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित भूषण फैक्टरी के पीछे बने रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के मिलने के बाद मौकेपर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाते ही औद्योगिक क्षेत्र फेज एक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देखा की शव रेलवे ट्रेक के समीप है जो एरिया रेवले पुलिस के अधीन आता है। यूटी  पुलिस ने इस बात की सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए शव आसपास के लोगों को दिखाया तो चेहरा देखने के बाद वहा मौजूद कालोनी नंबर 4 के रहने वाले एक व्यक्ति ने  पहचान लिया और उसके पिता को इस बात की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे  चंदा के पिता उमा शंकर ने बताया की उनकी बेटी का कालोनी नंबर-4 के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम  प्रसंग था। परिवार को इसका पता लगने के बाद लड़के के परिवार के साथ चंदा की शादी की बात करने के लिए गए। लेकिन दोनो परिवारों की राय ना होने के बाद शादी का मामला वही रूक गया। जिसके बाद आरोपी लड़के के भाई ने उन्हें धमकी दी थी की अपनी बेटी को मेरे भाई से दूर रखो नही तो में उसे जान से मार दूंगा। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा की वीरवार की शाम को आरोपी चंदा को घुमाने के बहाने घर से ले गए थे।  लेकिन वह रात को घर नही लौंटी थी। परिजनों का आरोप है कि बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है और शव को रेलवे ट्रेक के पास फेंक इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है।


कोट्स...
युवती के परिजनों आरोपाें के आधार पर पुलिस ने कालोनी के रहने वाले 2 युवकों पर उनकी बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बलकार सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed