{"_id":"635c25af105b3d1d4d208148","slug":"girl-dead-body-found-in-buddha-park-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुखना लेक से सटे बुद्धा पार्क में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh News: सुखना लेक से सटे बुद्धा पार्क में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
Sat, 29 Oct 2022 12:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:36 AM IST
सार
डीएसपी पलक गोयल ने बताया कि बुद्धा पार्क में एक युवक चने बेच रहा था। सबसे पहले उसने युवती को बेसुध हालत में देखा। इसके बाद उस युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर डीएसपी पलक गोयल, सेक्टर-26 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और अपराध शाखा की टीम पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंडीगढ़ में सुखना लेक के साथ सटे बुद्धा पार्क में नाले के किनारे शुक्रवार दोपहर युवती का संदिग्ध परिस्थतियों में शव मिला। युवती के गले में चुन्नी बंधी हुई थी। गले पर काफी निशान थे। मृतक की पहचान जालंधर निवासी 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि युवती की या तो गला घोटकर हत्या की गई है या फिर आत्महत्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
सेक्टर-26 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि जहां युवती का शव मिला उसके पास पेड़ भी है। शव के पास दोनों चप्पल एक साथ मिली हैं। यह हत्या है या आत्महत्या, पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा। वहीं घटनास्थल के पास दो बैग भी मिले हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हत्या है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में, आज होगा पोस्टमार्टम
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस शनिवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। इसमें यह भी साफ हो जाएगा कि घटना किस समय की है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि युवती चंडीगढ़ किसके साथ और क्या करने आई थी।
विज्ञापन
चने बेचने वाले युवक ने देखा शव
डीएसपी पलक गोयल ने बताया कि बुद्धा पार्क में एक युवक चने बेच रहा था। सबसे पहले उसने युवती को बेसुध हालत में देखा। इसके बाद उस युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर डीएसपी पलक गोयल, सेक्टर-26 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और अपराध शाखा की टीम पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।