फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   girl committed suicide by swallowinf poison at marriage time of boy friend, left suicide note

5 साल के प्रेम संबंधों का खौफनाक अंजाम, युवती ने सुसाइड नोट में उड़ेला दिल का दर्द

Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide by swallowinf poison at marriage time of boy friend, left suicide note
निगला जहर
5 साल के प्रेम संबंधों का खौफनाक अंजाम देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। दुनिया छोड़ने से पहले युवती ने सुसाइड नोट में दिल का दर्द उड़ेला। घटना हरियाणा के भिवानी की है। इधर युवक सात फेरे ले रहा था और उधर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन उसने दिल का दर्द सुसाइड नोट में उड़ेला।
विज्ञापन


अस्पताल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन जाते जाते बड़ा बयान दे गई। सुसाइड नोट व दम तोड़ने से पहले युवती ने पुलिस को दिए बयान में युवक पर शादी से इनकार करने के बाद यह कदम उठाने की बात कही। साथ ही युवक पर ही जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अंत तक किया इंतजार...
आखिर तक इंतजार किया..भगवान ऐसा प्यार किसी को न दे। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उसकी शादी होने तक इंतजार किया। युवती ने बताया कि पांच साल से युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे। जब युवक ने कहीं और शादी की तो उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

girl committed suicide by swallowinf poison at marriage time of boy friend, left suicide note
poison
पुलिस ने युवती के बयान पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार सायं भिवानी-चरखी दादरी रोड स्थित गांव की 24 वर्षीय एमए की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया, मगर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए।

पुलिस ने छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने बताया कि गौरीपुर के एक युवक के साथ उसके पिछले पांच साल से प्रेम संबंध है। अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि ले गोली खाकर मर जा। उसने युवक द्वारा दी गोली खा ली। युवती ने शनिवार सायं को गोली खाई और शनिवार को ही आरोपी युवक सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध रहा था।

युवती की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मामले में सदर थाना से एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। गौरीपुर वासी युवक विरेंद्र के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed