फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   geetanjali murder case

गीतांजलि मर्डर: CBI की जांच पर उठे सवाल

Fri, 18 Jul 2014 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
geetanjali murder case

गीतांजलि हत्या मामले में एक साल बाद भी सीबीआई को कोई अहम सुराग नहीं लगा है। सीबीआई पर ज्यूडीशियरी का प्रेशर बना हुआ है। गीतांजलि के पति रवनीत गर्ग के खिलाफ कई बार सीबीआई को सबूत दिए, लेकिन सीबीआई ने कुछ नहीं किया। यह कहना था गीतांजलि के पंचकूला सेक्टर-8 निवासी पिता ओमप्रकाश अग्रवाल का।

विज्ञापन


ओमप्रकाश अग्रवाल ने सेक्टर-27 प्रेस क्लब में हुई प्रेस कांफ्रेस में आरोप लगाए कि गीतांजलि के पति रवनीत गर्ग का एक युवती के साथ अफेयर था। इसके चलते हत्या की गई है। उन्होंने सीबीआई को सारे सबूत दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई ने गीतांजलि के पति सीजेएम रवनीत गर्ग, ससुर और सास पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी क्यों नहीं की। एफआईआर दर्ज होने पर नवनीत गर्ग को सीजेएम पद से निलंबित करना चाहिए। पद पर रहते हुए रवनीत गर्ग सीबीआई पर प्रेशर बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे पिता

geetanjali murder case

ओमप्रकाश अग्रवाल ने  कहा कि एक साल से सीबीआई के दफ्तर के चक्कर काट कर थक चुके हैं, लेकिन सीबीआई से आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने सवाल उठाए कि सीबीआई ने रवनीत गर्ग और उसके परिजनाें से कोई पूछताछ नहीं की है। उन्होंने कहा कि गीतांजलि की हत्या जिस रिवाल्वर से हुई है वह उसकेपति केनाम है।

उसके बावजूद सीबीआई ने कुछ नहीं किया। मामले की सच्चाई जानने के लिए सीबीआई ने रवनीत गर्ग और उसके परिजनों का एक साल के बावजूद नारको और ब्रेन मैपिंग टेस्ट भी नहीं करवाया है।

अग्रवाल ने कहा कि अगर सीबीआई से इंसाफ नहीं मिलेगा तो इसके बाद कौन सी एजेंसी उनकी बेटी के हत्यारों को पकड़ेगी। उन्होंने कहा है कि इस मामले कुछ ही दिनों में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

आज के दिन हुई थी गीतांजलि की हत्या

geetanjali murder case

पंचकूला निवासी गीतांजलि की हत्या 17 जुलाई 2013 को गुड़गांव की पुलिस लाइन के गार्डन के पास हुई थी। गीतांजलि के शव के पास रिवाल्वर और चली हुई छह गोली के खोल मिले थे।

जांच में पाया था कि पिस्टल उसके पति रवनीत गर्ग का था। पुलिस ने पहले तो गीतांजलि के मौत को आत्महत्या करार दिया था, लेकिन परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने रवनीत गर्ग समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed