फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gcg 11_eve teasing_police_college students

जीसीजी-11 में छात्रा से छेड़छाड़, जमकर हुआ हंगामा

Fri, 29 Nov 2013 02:29 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
gcg 11_eve teasing_police_college students
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी-11) में वीरवार दोपहर को छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कॉलेज के ही एक छात्र पर छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस कॉलेज में पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।

घटना वीरवार दोपहर बाद की है। कॉलेज में ग्रेजुएट स्तर के एक छात्र ने अपने ही कॉलेज की छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर डाली। दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


लड़की के जानकार ने इसकी सूचना सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में पढ़ने वाले उसके जानकार को दे दी। कुछ ही समय बाद लड़की का जानकार अपने साथ तीन-चार लड़कों को लेकर जीसी-11 में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज कैंपस में ही छेड़छाड़ करने वाले लड़के की धुनाई शुरू कर दी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर लड़के को पकड़ लिया और पूछताछ की।

सेक्टर-11 थाना एसएचओ गुरमुख सिंह का कहना है कि मामले में किसी तरह की लिखित में शिकायत नहीं मिली। इसलिए पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया।
 
पढ़ाते हुए शिक्षिका की बनाई थी मूवी

जीसी-11 में छेड़छाड़ की घटना नई नहीं है। कुछ दिन पहले भी कॉलेज के बाहर ऐसा वाक्या हो चुका है। तीन साल एक लड़के को कांट्रेक्ट बेस पर लगीं असिस्टेंट प्रोफेसर की पढ़ाते हुए मूवी बनाते हुए पकड़ा था। छात्रों से परेशान शिक्षिका का तबादला दूसरे गर्ल्स कॉलेज में करना पड़ा था।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed