{"_id":"5d4adc2f8ebc3e6ccb57ea55","slug":"gas-cutter-used-to-break-atm-rs-35-lakh-stolen-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः गैस कटर से एटीएम काटकर 35 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ एक चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः गैस कटर से एटीएम काटकर 35 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ एक चोर
Wed, 07 Aug 2019 07:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से कैश चोरी होने के बाद जांच में जुटी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहिंद-पटियाला रोड के गांव रुढ़की स्थित एसबीआई के एटीएम गैस कटर से काटकर चोरों ने करीब 35 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की यह घटना मंगलवार रात करीब दो बजे के आसपास बताई जा रही है। घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों मुताबिक एटीएम में करीब 40 लाख रुपये थे, जिसका ठेका एक निजी कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
वहीं एटीएम में कैश डालने वाले निजी कंपनी के अफसर ने बताया कि दो अगस्त से छह अगस्त तक वह इस एटीएम में करीब 65 लाख रुपए कैश डाल चुके हैं। थाना मूलेपुर के एसएचओ मनप्रीत सिंह के अनुसार एटीएम से 35 लाख आठ हजार रुपये की चोरी हुई है और बैंक ने एटीएम पर कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं रखा था।
विज्ञापन
घटना के संबंध में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम जांच कर रही है और इस मामले को जल्द हल करने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों ने बताया कि इस रोड पर पेट्रोलिंग पर रहने वाली हाइवे पुलिस की भी लापरवाही है।
विज्ञापन