फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangwar in kapurthala modern jail, two prisoners critically injured

कपूरथला मॉडर्न जेल में गैंगवार, घटां भर रॉड से पीटते रहे, दो हवालाती गंभीर घायल

Thu, 23 Mar 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 23 Mar 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
gangwar in kapurthala modern jail, two prisoners critically injured
कपूरथला की मॉर्डन जेल में गैंगवार
पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार की वारदात अंजाम दी गई। घंटा भर हवालातियों को रॉड से पीटा गया, जिस कारण दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कपूरथला की माडर्न जेल में वीरवार सुबह यह गैंगवार हुआ। एक गुट के लोगों ने चक्की (बैरक) में बंद हवालातियों पर रॉड से हमला कर दिया। इसमें दो हवालाती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एक हवालाती ने एसपी के रीडर की शह पर हमले का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उनकी चक्की के बाहर से ताले तोड़कर हमलावर अंदर घुसे और एक घंटे तक उन पर वार करते रहे, लेकिन जेल प्रशासन की ओर से कोई भी उन्हें बचाने के लिए नहीं आया। हालांकि एसपी जेल ने इन आरोपों को झूठ बताते हुए इसे तीन दिन पहले हुई लड़ाई से जुड़ा मामला बताया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जतिंदर सिंह (30) निवासी गांव बलालो फगवाड़ा ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी चक्की में थे। इतने में उनकी चक्की के ताले तोड़कर राहुल सूद, गजनी, हिंदा, भिंदा, गांधी, गोपी, गोली समेत 20-25 हमलावर हाथों में रॉड लेकर अंदर आ घुसे और उन पर हमला कर दिया। इसमें वह और उसका साथी हवालाती सतिंदर सिंह (26) निवासी गांव फलाही जिला होशियारपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि 19 मार्च रविवार की दोपहर को दो गुट भिड़े थे। उस मामले में उन्होंने बीच-बचाव किया था। इस बात की रंजिश में उन पर हमला हुआ है।

एसपी की शह पर हमला करने का आरोप

gangwar in kapurthala modern jail, two prisoners critically injured
जेल में गैंगवार
जतिंदर ने आरोप लगाया कि यह सब एसपी जेल के रीडर सतीश खन्ना की शह पर हुआ है। करीब एक घंटे तक हमलावर उन पर हमला करते रहे, लेकिन जेल प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। बुरी तरह से घायल होने के बाद जेल प्रशासन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दोनों हवालातियों में से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पाते ही थाना कोतवाली के एसएचओ जोगिंदर सिंह, एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान लिए। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही थी। वहीं एसपी जेल कुलविंदर सिंह थियाड़ा ने हवालातियों के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि घटना सुबह पौने आठ बजे की है और आठ बजे घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। रीडर सतीश खन्ना की कोई शह नहीं है।

उन्हें तो गैंगवार की सूचना तक नहीं है। वह सुबह नौ बजे जेल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मामला तीन दिन पहले हुई लड़ाई से जुड़ा मामला है। उस दिन इन लोगों ने आरोपियों को पीट दिया था। वीरवार को आरोपियों के साथियों ने इन पर हमला कर दिया। एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि थाना कोतवाली की पुलिस जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज करने की प्रक्रिया अमल में ला रही है। डॉक्टर की संस्तुति और बयानों को कलमबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed