फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Saraj Sandhu booked for uploading social media post from Jail

बड़ा खुलासा: सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले गैंगस्टर सारज ने जेल से फोटो किया था अपलोड, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Tue, 21 Jun 2022 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 06:50 PM IST
सार

29 मई को मूसेवाला की हत्या के बाद मानसा पुलिस आरोपी गैंगस्टर सारज को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाई थी। आरोपी का नाम मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ चुका है और आरोपी के कहने पर ही मनप्रीत भाऊ ने गैंगस्टर रूपा और मनी को कोरोला गाड़ी मुहैया करवाई थी। 

विज्ञापन
Gangster Saraj Sandhu booked for uploading social media post from Jail
सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या से काफी दिन पहले बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर सारज संधू ने जेल में खीचीं कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को जेल के डिप्टी अधीक्षक भूपिंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि किसी भी अधिकारी ने यह पुष्टि नहीं की है कि फोटो बठिंडा या फिरोजपुर जेल की है। 

विज्ञापन


बता दें कि 29 मई को मूसेवाला की हत्या के बाद मानसा पुलिस आरोपी गैंगस्टर सारज को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाई थी। आरोपी का नाम मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ चुका है और आरोपी के कहने पर ही मनप्रीत भाऊ ने गैंगस्टर रूपा और मनी को कोरोला गाड़ी मुहैया करवाई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल के डिप्टी अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सारज सिंह ने सोशल मीडिया में सारज संधू नाम की आईडी से कुछ फोटो अपलोड किए। इसकी भनक जेल प्रशासन को लगी तो उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस को शक है कि गैंगस्टर जेल में बैठे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। इसमें गुर्गों को फिरौती वसूलने के साथ लोगों को धमकी देने व नशे की तस्करी को बढ़ावा देने जैसे कारगुजारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed