फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangster rupinder gandhi brother shot dead, murder captured in cctv

गैंगस्टर रुपिंदर गांधी के भाई को गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुआ मर्डर

Mon, 21 Aug 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(लुधियाना) Updated Mon, 21 Aug 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
gangster rupinder gandhi brother shot dead, murder captured in cctv
गैंगस्टर रुपिंदर गांधी के भाई को गोलियों से भूना
जिस गैंगस्टर पर मूवी बन चुकी है और दूसरी मूवी रिलीज होनी है, उसके भाई को दिनदिहाड़े कत्ल कर दिया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैद हो गई। पंजाब के खन्ना में यह मर्डर किया गया। गांव रसूलड़ा में रविवार सुबह दो नकाबपोशों ने गैंगस्टर रुपिंदर सिंह गांधी के छोटे भाई मनविंदर सिंह गांधी (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने गांव के खेतों में बने मृतक के घर के पास मोटर पर वारदात को अंजाम दिया। खन्ना और लुधियाना पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गैंगस्टर रुपिंदर सिंह गांधी की करीब चौदह साल पहले गैंगवार के कारण हत्या कर दी गई थी। एसएचओ सदर विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मनविंदर पूर्व कांग्रेसी सरपंच रह चुका है। जानकारी के अनुसार मनविंदर सिंह गांधी उर्फ मिंदी सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने भतीजे दविंदर सिंह नोना के साथ खेतों में फसल को स्प्रे करने निकला था। तभी खेतों में से दो नौजवान आए और मोटर पर मिंदी को चार गोलियां मार दीं। लहूलुहान मिंदी को अपोलो अस्पताल लुधियाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावरों ने कई हवाई फायर किए और वहीं पर खड़ा मिंदी का बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। नोना ने घर में खड़ी स्कार्पियो गाड़ी से हमलावरों का पीछा किया। करीब आधा किलोमीटर दूर नोना ने स्कार्पियो से बुलेट सवार हमलावरों को टक्कर मारकर गिरा दिया। जब तक नोना ने गाड़ी मोड़ी, हमलावर वहां से एक नौजवान की इनोवा गाड़ी छीनकर गांव रसूलड़ा की तरफ भागे। इसके बाद वे गांव के बीच इनोवा गाड़ी छोड़कर एक नौजवान से बाइक छीनकर सुए वाली सड़क से बाहोमाजरा गांव की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर गांधी पर बन चुकी है फिल्म

gangster rupinder gandhi brother shot dead, murder captured in cctv
गैंगस्टर रुपिंदर गांधी के भाई को गोलियों से भूना
पुलिस इस घटना को पहली जांच में गैंगवार से जोड़कर देख रही है। क्योंकि गैंगस्टर रुपिंदर सिंह गांधी से कई दूसरे गैंगस्टरों के ग्रुप रंजिश रखते थे। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। रुपिंदर गांधी पर ‘गांधी: द गैंगस्टर’ नाम की पंजाबी फिल्म बन चुकी है। इसी का दूसरा पार्ट ‘गैंगस्टर गांधी : द राबिन हुड’ 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।

सरेआम गोलियां चलाते भाग खड़े हुए
खेत में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि वह खेत में गुड़ाई कर रहे थे कि तभी उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वे सरदार जी की तरफ गए तो देखा वे लहूलुहान पड़े थे और उन्हें गोली लगी थी। दो लोग वहां से भाग गए थे। वे सरदार जी को घर लेकर गए। उन्होंने नहीं देखा कि हमलावर कहां से आए थे। आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे और वे सरेआम गोलियां चलाते ही भाग गए।

पिस्तौल तानी और बाइक ले गए
गांव रसूलड़ा के असलम ने बताया कि वह अपनी बाइक पर घर से निकला था। मोड़ पर सामने से आ रही इनोवा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया। गाड़ी में से दो युवक निकले। उनमें से एक मोना था और एक क्लीन शेव था। एक ने उस पर पिस्तौल तान ली और उसकी बाइक छीनकर दोनों बाहोमाजरा की तरफ भाग गए।

भतीजे ने दिलेरी से किया पीछा

gangster rupinder gandhi brother shot dead, murder captured in cctv
गैंगस्टर रुपिंदर गांधी के भाई को गोलियों से भूना
मिंदी को गोली मारने वालों को पकड़ने के लिए उसके 23 साल के भतीजे दविंदरपाल सिंह नोना ने स्कार्पियो से हमलावरों का पीछा किया। आधा किलोमीटर दूर चौधरी पेट्रोल पंप के पास उसने हमलावरों को हिट कर दिया। वे सड़क किनारे गिर गए। नोना ने गाड़ी मोड़ी, लेकिन हमलावरों ने गन प्वाइंट पर वहां से कोटला ढक गांव के नौजवान से इनोवा छीन ली और भाग निकले।

जब नोना ने हमलावरों को हिट किया तो उनकी कारतूस से भरी मैगजीन भी वहीं गिर गई। कई सीसीटीवी कैमरों में हमलावर कैद हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। मृतक की एक बहन कनाडा में रहती है। उसके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed