{"_id":"630384ce986cbe0329389b4e","slug":"gangster-gugni-associate-arrested-with-weapons-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गैंगस्टर गुगनी का साथी हथियार समेत काबू, कांग्रेस सरपंच की हत्या का मामला भी है दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: गैंगस्टर गुगनी का साथी हथियार समेत काबू, कांग्रेस सरपंच की हत्या का मामला भी है दर्ज
Mon, 22 Aug 2022 07:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:05 PM IST
सार
गैंगस्टर गुगनी पर कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला भी दर्ज है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी नवी को रोक लिया और तलाशी में पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नवी पर भी कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर गुगनी के साथी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राहों रोड स्थित गौंसगढ़ के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
इस मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव गदापुर निवासी नवप्रीत सिंह उर्फ नवी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी नवी पर कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला भी दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गौंसगढ़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नवी के पास अवैध हथियार है। वह गैंगस्टर गुगनी का साथी है, जो आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने के अलावा कई गैंगवार की वारदातों में भी नामजद है।
विज्ञापन
गैंगस्टर गुगनी पर कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला भी दर्ज है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी नवी को रोक लिया और तलाशी में पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नवी पर भी कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया है।
आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपी को दूसरे गुट से अपनी जान का खतरा था और उसने लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के बाद अवैध हथियार रख लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया और कितने में लाया था।