फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Dilpreet was living in Chandigarh for a long time

लंबे समय से चंडीगढ़ में रह रहा था दिलप्रीत, पुलिस को बरगलाने के लिए अपनाया ये हथकंडा

Tue, 10 Jul 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Gangster Dilpreet was living in Chandigarh for a long time
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
मोस्ट वांटेड हत्यारोपी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा लंबे समय से चंडीगढ़ के सेक्टर-38 के मकान नंबर-2567 निवासी रूपिंदर कौर के पास रुका हुआ था। लेकिन यूटी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। फेसबुक के माध्यम व अन्य वारदातों में दिलप्रीत अभी तक पगड़ी पहने और लंबी दाढ़ी-मूंछ रखे हुए नजर आया। लेकिन उसकी असल पहचान सामान्य लोगों की तरह चेहरे पर हल्की दाढ़ी और छोटे बाल वाली है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी और सिर पर छोटे बाल थे। हैरत की बात है कि गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा लंबे समय से चंडीगढ़ में ही ठहरा रहा लेकिन यूटी पुलिस के सीआईडी विंग, थाना पुलिस सहित क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिलप्रीत की सेक्टर-43 से गिरफ्तारी होने पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सेक्टर-38 निवासी करीब 37 वर्षीय रूपिंदर कौर और नवांशहर के वाहेगुरु नगर निवासी उसकी सगी बहन करीब 42 वर्षीय हरप्रीत कौर गैंगस्टर एवं भगोड़े ब्वॉयफ्रेंड दिलप्रीत को पनाह दिए हुए थी। पुलिस ने दोनों आरोपी बहनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पहचान बदल कर देता रहा गच्चा 
लोगों के खौफ का नाम बन चुका गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा सिर पर पगड़ी पहन और नकली दाढ़ी-मूंछ लगाकर ही फेसबुक पर वीडियो और तस्वीरें अपलोड करता था। ताकि चंडीगढ़ सहित अन्य किसी भी राज्य की पुलिस की नजरें उसे पहचान नहीं सकें। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आरोपी लंबे समय पूर्व ही अपनी दाढ़ी-मूंछ और बाल कटवा चुका था। 

 

गैंगस्टरों को करता था नशा सप्लाई

Gangster Dilpreet was living in Chandigarh for a long time
घटनास्थल पर बरामद हथियार
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा पंजाब सहित अन्य जगहों पर रहने वाले अपने साथी गैंगस्टरों को चिट्टा, हेरोइन सहित अन्य प्रकार की नशा सामग्री सप्लाई करता रहा है। पुलिस को उसकी कार से भी फॉयल-पेपर, लाइटर सहित उसकी महिला साथी हरप्रीत कौर के नवांशहर स्थित घर रखी एक किलोग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। 

सतनाम मर्डर और परमीश वर्मा पर फायरिंग मामले में रहा वांटेड 
बीते वर्ष चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने होशियारपुर के गांव खुरदां निवासी सरपंच सतनाम सिंह के हत्या मामले में दिलप्रीत उर्फ बाबा मुख्यारोपी रहा है। साथ ही बीते अप्रैल महीने में पंजाबी सिंगर एवं एक्टर परमीश वर्मा पर हुई फायरिंग मामले में भी पुलिस को दिलप्रीत उर्फ बाबा की तलाश थी। जालंधर पुलिस ने दिलप्रीत को वर्ष 2014 में 6 जून को जालंधर के थाना शाहकोट में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में तलाश थी और इसी मामले में गुप्त सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे काबू किया। 

यूं हुआ घटनाक्रम 
1. जालंधर देहात पुलिस को गुप्त सूचना थी कि दिलप्रीत उर्फ बाबा चंडीगढ़ के आसपास सक्रिय है। 
2. जलंधर के डीएसपी मुकेश कुमार, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार समेत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम को टीम में ज्वाइन कराया गया। 
3. संयुक्त टीम तैयार होने पर डीएसपी तजिंदर सिंह संधू , डीएसपी राकेश यादव, इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह व इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की निगरानी में जानकारी के पुष्ट होने पर सेक्टर-43 बस स्टैंड पर ट्रैप लगाया गया।
4. दोपहर करीब सवा बारह बजे गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा मारूति स्विफट कार नंबर एचआर04जी-0834 में सवार होकर पहुंचा। 
5. पुलिसकर्मियों ने दिलप्रीत को रोकने का प्रयास किया तो उसने फरार होने का प्रयास किया और उस दौरान सीआईए चंडीगढ़ के इंचार्ज की कार उसकी गाड़ी से टकराई। 
6. दिलप्रीत कार से निकलकर पुलिसकर्मियों पर फायर करता हुआ भागने लगा। जवाबी फायर में एक गोली दिलप्रीत की जांघ में जा लगी। 
7. कार से भारी मात्रा में हथियार और नकली दाढ़ी-मूंछ सहित अन्य सामान मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed